पति को था पत्नी पर अवैध संबंधों का शक, पत्नी ने आधी रात में पति के साथ कर दिया ये कांड

Husband Wife: पुलिस को अजय की हत्या की खबर मिली तो पुलिस की टीम ने मौका मुआयना किया। मृतक अजय की पत्नी अनीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति पर आधी रात में किसी अंजान हमलावर ने हमला किया था। पत्नी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और संदिग्ध हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी।

CrimeTak

18 May 2024 (अपडेटेड: May 18 2024 4:28 PM)

follow google news

Maharashtra: महाराष्ट्र में पालघर जिले के वाडा तालुका में घर में सो रहे अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। कत्ल के आरोप में पुलिस ने 22 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को हत्याकांड के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये हत्या की ये घटना आठ मई की है। मृतक की शिनाख्त 26 साल के अजय रघुनाथ बोचल के रूप में की गई है। वाडा पुलिस थाने के निरीक्षक दत्ता किंद्रे ने बताया कि पुलिस को अजय की हत्या की खबर मिली तो पुलिस की टीम ने मौका मुआयना किया।

पत्नी पर शक करना पड़ा भारी

और पढ़ें...

मृतक अजय की पत्नी अनीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति पर आधी रात में किसी अंजान हमलावर ने हमला किया था। पत्नी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और संदिग्ध हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी। चूंकि कत्ल घर के अंदर हुआ था और परिवार के सभी सदस्य घर में ही थे, इसलिए असली आरोपी का पता लगाना बहुत मुश्किल हो रहा था। पहले तो पुलिस ने यह भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या अजय का किसी के साथ कोई प्रेम संबंध था।

पत्नी लगातार बदल रही थी बयान

फिर बाद में पुलिस ने घर के सभी सदस्यों से पूछताछ की और पता चला कि अजय अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और किसी दूसरे आदमी के साथ उसका नाम जोड़ता था। इस बात से पत्नी अजय से नाराज रहती है। दोनों के बीच अवैध संबंधों के शक को लेकर अक्सर झगड़ा भी होता था। पुलिस ने अयज की पत्नी से पूछताछ की तो वो लगातार बयान बदल रही थी। पुलिस ने अनीता से सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गई और हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा कर दिया।

आधी रात में काट डाला गला

अनीता ने पुलिस को बताया कि रोज रोज के शक और दोनों के बीच झगड़े से वो परेशान हो चुकी थी। यही वजह है कि बीती 8 मई को नाराज पत्नी ने आधी रात में अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने अजय की पत्नी अनीता को गिरफ्तार कर लिया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की टीमें अनीता से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस कत्ल की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp