Maharashtra Crime: मुंबई पुलिस को गायक-रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसमें उन पर एक कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी के मालिक का अपहरण करने और उसे पीटने का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Mumbai News: मुंबई पुलिस में गायक हनी सिंह के खिलाफ शिकायत, एजेंसी के मालिक को पीटने का आरोप
Maharashtra Crime: शिकायतकर्ता ने गायक और उनकी टीम के सदस्यों पर अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया है।
ADVERTISEMENT
जांच में जुटी पुलिस
20 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 26 2023 11:43 AM)
उन्होंने कहा कि अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारी ने कहा कि एक कार्यक्रम के निरस्त होने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। एक व्यक्ति ने बुधवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) थाने में शिकायतकर्ता के रूप में कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी मालिक के नाम से शिकायत दी।
ADVERTISEMENT
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने गायक और उनकी टीम के सदस्यों पर अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद बीकेसी पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को बुलाया, लेकिन वह अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस शिकायत की पुष्टि कर रही है और अभी तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सिंह को 'ब्राउन रंग', 'देसी कलाकार' और 'लुंगी डांस' जैसे गानों के लिए जाना जाता है।
(PTI)
ADVERTISEMENT