अवैध संबंध, शादी की प्लानिंग, शादीशुदा बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने रची तेजाबी साजिश, एसिड अटैक का राज़ खुला तो सन्न रह गई पुलिस

ADVERTISEMENT

अवैध संबंध, शादी की प्लानिंग, शादीशुदा बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने रची तेजाबी साजिश, एसिड अटैक का राज़ खुला तो सन्न रह गई पुलिस
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

खूबसूरत महिला पर हुआ था एसिड अटैक

point

पहली जांच में खुली पोल

point

पति को छोड़ बॉयफ्रेंड से शादी का प्लान

Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस के सामने लव मैरिज और धोखे का अजीम केस आया है। पुलिस के कई टीमों ने इस अजीबो गरीब मामले का खुलासा किया है। दरअसल 21 अगस्त को गाजियाबाद पुलिस को खबर मिली थी कि राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली युवती के ऊपर किसी ने एसिड अटैक किया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि ये घटना प्रियंका शर्मा के साथ हुई है। प्रियंका राजनगर एक्सटेंशन की मिगसन सोसाइटी के फ्लैट नंबर 704 में रहती हैं।

खूबसूरत महिला पर हुआ था एसिड अटैक

प्रियंका ने पुलिस को बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर कोई ज्वनशील पदार्थ या एसिड फेंक दिया है। प्रियंका ने शक जताया कि ये काम उसके पति और ससुराल के लोगों का है। जिसके बाद नंदग्राम पुलिस ने प्रियंका के ससुरालीजन वों अन्य सोसायटी के रहने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। इस घटना की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर ने स्वाट टीम के अलावा थाना स्तर पर टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से मोबाइल नंबरों की जांच की गई।

पति और ससुराल वालों पर आरोप

लोकल इनपुट की मदद ली गयी। विवेचना के दौरान जब घटना की  गहराई से छानबीन की गयी तो पता चला कि प्रिंयका का उसके पति अर्पित कौशिक व ससुरालीजन के साथ पिछले एक साल से विवाद चल रहा है। पुलिस ने ससुराल के लोगों से पूछताछ की। पुलिस की किसी भी तरह के तेजाब से हमले के सुराग नहीं मिले तो पुलिस को प्रियंका पर ही शक होने लगा। पुलिस टीम ने प्रिंयका से पूछताछ की तो वो टूट गई और उसने तेजाबी हमले की खौफनाक कहानी बयान की।

ADVERTISEMENT

साजिश की मास्‍टरमाइंड निकली महिला

प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसकी लव मैरिज 2018 में अर्पित कौशिक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही प्रियंका और अर्पित के बीच छोटी छोटी बातो को लेकर विवाद होने लगा। साल 2024 फरवरी माह में प्रियंका की मुलाकात पुलकित त्यागी से हुई। जो कि पहले से ही शादी शुदा था। प्रियंका और पुलकित दोनों में गहरी दोस्ती हो गयी। दोनों ने आपस में शादी करने तक का सोच लिया था, लेकिन प्रियंका का उसके पति अर्पित कौशिक के साथ तलाक नही हुआ था। महिला थाना गाजियाबाद में दोनों की COUNCELLING चल रही थी। 

एसिड अटैक की झूठी कहानी

उधर पुलकित की भी अपनी पत्नी के साथ नही बनती थी। घटना के दिन प्रियंका और पुलकित की पुलिस में COUNCELLING हुई थी। काउंसलिंग पूरी होने के बाद प्रियंका वहां से अपनी सोसायटी में वापस आ गई। यहां उसने अपनी सोसायटी मिगसन से बाहर निकलकर एक उबर बाइक किराये पर बुक की। प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड पुलकित और उसके दोस्त के साथ जाकर मालीवाडा चौक राजेन्द्र की एक दुकान से एसिड खरीदा। ये सब पहले से प्लान किया गया था। 

ADVERTISEMENT

BF के साथ मिलकर महिला ने रची साजिश

बनायी गयी योजना के मुताबिक वक्त करीब 4 बजे रास्ते में उबर मोटर साइकिल को रुकवाकर अंकित अपनी मोटर साइकिल से वहां पर आया और प्रिंयका ने अपने ऊपर तेजाब की छींटे डलवा लीं। पुलकित व अंकित ने मिलकर प्रिंयका के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ एसिड प्रियंका की पीठ पर इस तरह डाला जिससे की ज्यादा डैमेज भी ना आये और घटना से सनसनी फैल जाये। ये घटना खुद से अंजाम देने के बाद प्रियंका ने पुलिस को कॉल किया। जिसके बाद उसने अपने पति अर्पित कौशिक व उसके परिवारीजन के खिलाफ शिकायत दी।

ADVERTISEMENT

पति को छोड़ बॉयफ्रेंड से शादी का प्लान 

इतना ही नहीं पुलकित की पत्नी व उसके परिवारीजनों के खिलाफ थाने में एसिड अटैक का केस दर्ज करा दिया। प्लानिंग ये थी कि दोनों के ससुराल वालों को जेल भेजवा दिया जाए और प्रियंका और पुलकित की शादी में आने वाली सभी अडचनें एक बार में ही खत्म हो जायें। जी हां प्रिंयका शर्मा ने ही दवाब बनाने के लिए अपने बॉययफ्रेंड पुलकित त्यागी और उसके दोस्त अंकित के साथ मिलकर अपने उपर एसिड अटैक करवा लिया था। घटना के बाद प्रियंका ने अपने पति व ससुरालीजन व अपने बॉयफ्रेंड पुलकित त्यागी के परिवारीजन यानि पुलकित की पत्नी, भाई, जीजा व बहन का नाम भी एफआईआर में लिखवा दिया। पुलिस ने प्रियंका और पुलकित दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜