पूर्व IAS अभिषेक सिंह को लगा जोर का झटका, पहले दिया इस्तीफा, फिर मांगी नौकरी, योगी सरकार ने कहा 'NO'

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Lucknow: पूर्व IAS अधिकारी अभिषेक सिंह को जोर का झटका जोर से लगा है। इन IAS अधिकारी पर नेतागीरी का भूत सवार था। इन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया था। अब खबर है कि अभिषेक दोबारा नौकरी करना चाहते हैं। इसके लिए अभिषेक ने चिट्ठी लिख कर सरकार से उन्हें वापस यूपी कैडर में लेने की प्रार्थना की थी। मगर खबर है कि योगी सरकार ने अभिषेक सिंह का प्रार्थना पत्र अस्वीकार कर दिया है। आपको बता दें कि अभिषेक सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के 2011 बैच के IAS अफसर थे।

पूर्व IAS अभिषेक सिंह वापस चाह रहे थे नौकरी

यूपी कैडर के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह को कुछ महीने पहले निलंबित कर दिया गया था। वो बिना बताए लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर थे।अभिषेक सिंह को 2015 में 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति (Deputation) दी गई थी। 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 साल के लिए बढ़ाई गई। इसके बाद वो वह मेडिकल लीव (Medical Leave) पर चले गए।

योगी सरकार ने किया इनकार

बाद में दिल्ली सरकार ने 19 मार्च 2020 को आईएएस अभिषेक सिंह को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया था। उन्होंने लंबे समय तक जॉइनिंग नहीं की। दो साल तक ऐसा ही चलता रहा। 10 अक्टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने आईएएस अभिषेक सिंह से उनका पक्ष मांगा जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अभिषेक गुजरात चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के कारण प्रेक्षक के पद से हटा दिए गए थे।

ADVERTISEMENT

18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया गया था। दरअसल अभिषेक सिंह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। उनको बीजेपी से टिकट मिलने की उम्मीद भी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में अब वह एक बार फिर से बतौर प्रशासनिक अधिकारी काम करना चाह रहे हैं। साल 2024 में अभिषेक सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया था।

अभिषेक सिंह को किया गया था निलंबित 

अभिषेक फिल्मी दुनिया में भी हाथ आजमा रहे थे। उनका एक गाना एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ आया था। इसके अलावा अभिषेक सिंगर B Prak के गाने 'दिल तोड़ के', जुबिन नौटियाल की एल्बम 'तुझे भूलना तो चाहा' और एक शॉर्ट मूवी में बतौर सिंगर और एक्टर नजर आए थे। हाल ही में IAS अभिषेक सिंह ने खुद ट्विटर पर जानकारी साझा की थी कि उनका रैप सॉंग आ रहा है। ये गाना सनी लियोन के साथ आ रहा है। यानी IAS के पद से इस्तीफा देने के बाद अभी तक अभिषेक सिंह ग्लैमर की दुनिया में अपना नया मुकाम खोज रहे थे। 

ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT