जिस हथियार से सिद्धू मूसेवाला को मारा था, उसी हथियार से था सलमान खान के मर्डर का प्लान

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

दिव्येश सिंह की रिपोर्ट

Mumbai: जैसे सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था, ठीक वैसे ही बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान का मर्डर (Salman Khan Murder Plan) करने का प्लान था। मर्डर करने के लिए आरोपियों के पास जिगाना पिस्टल आने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही साजिश फुस्स हो गई। सलमान खान पर हमले को लेकर गिरफ्तार पांच आरोपियों से जो पूछताछ हुई है, उसके आधार पर नवी मुंबई पुलिस ये दावा कर रही है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आपको बता दें कि ये साजिश लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने रची थी। हथियार भी पाकिस्तान से आने वाले थे और वो भी कोई आम हथियार नहीं बल्कि AK 47, AK 92 और M 16 जैसे बेहद खतरनाक हथियार।

जिगाना पिस्टल से चलनी थी गोलियां!

ये भी पता चला है कि सलमान खान को मारने की प्लानिंग अगस्त 2023 और अप्रैल 2024 के बीच रची गई थी। करीब 60 से 70 लोग सलमान खान की हर मूवमेंट की खबर रख रहे थे। जांच में पता चला कि ये सभी सलमान खान के मुंबई वाले घर, पनवेल के फार्म हाउस और गोरेगांव में फिल्म सिटी के आसपास सलमान खान की हर मूवमेंट की खबर रख रहे थे। सलमान खान पर हमले के लिए आरोपियों ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों को तैयार किया गया था। सारी प्लानिंग लॉरेंस, गोल्डी और अनमोल की सरपरस्ती में हो रही थी। 

ADVERTISEMENT

चार्जशीट के मुताबिक, इस हत्या को भी सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) की ही तरह अंजाम देने का प्लान था। बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को मारने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी निकाली थी। सारे शूटर्स को इंतजार था तो बस बॉस गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) और अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) के आर्डर का। वो जैसे ही आर्डर करते, शूटर्स अपनी बंदूक का मुंह खोल देते। इस काम के लिये तैयार किया गये शूटर्स पुणे, रायगढ़, नवी मुंबई और ठाणे से लेकर गुजरात तक में छिपा कर रखे गये थे।

कब हुई थी सलमान के घर पर फायरिंग?

14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। मुंबई पुलिस ने उस वक्त कई गिरफ्तारियां की थीं। ये मुकदमा ब्रांदा पुलिस ने दर्ज किया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने शूटर्स भेजे थे। मार्च महीने में पनवेल में हथियारों की डिलीवरी मिलने के बाद अनमोल ने शूटर्स को सलमान के घर के बारे में बेसिक जानकारी दी थी और तभी वहां धमकी के तौर पर फायरिंग करने का ऑर्डर दिया गया था। इस घटना के बाद एक और साजिश का खुलासा हुआ था। पता चला था कि सलमान खान के घर के बाद उनका फार्म हाउस भी आरोपियों के टारगेट पर था। बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर हमला करने की प्लानिंग के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग होने के कुछ ही महीनों बाद पनवेल स्थित उनके फार्म हाउस के आसपास सलमान पर हमला करने की साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा रची गई थी, लेकिन ये प्लानिंग सफल होती इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा था।

ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT