ठाणे में किशोरी से रेप का आरोपी चार साल बाद गिरफ्तार, 2019 में किया था अपहरण के बाद रेप

ADVERTISEMENT

ठाणे में किशोरी से रेप का आरोपी चार साल बाद गिरफ्तार, 2019 में किया था अपहरण के बाद रेप
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 2019 में 15 वर्षीय किशोरी से बलात्कार करने के आरोपी को चार साल बाद भायंदर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीरा रोड इलाके में अपने घर से किशोरी के लापता होने के कुछ दिन बाद 31 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ चार मार्च, 2019 को बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। 

आरोपी ने पीड़ित से विवाह कर लिया था

पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत भी आरोप जोड़े गए क्योंकि आरोपी ने पीड़ित से विवाह कर लिया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में लड़की का पता लगा कर पुलिस ने उसे उसके माता पिता को सौंप दिया लेकिन आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को दो दिन पहले गुप्त सूचना मिली कि आरोपी भायंदर में रह रहा है जिसके बाद पता लगा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜