महिला को लूटने वाला CCTV में तो मुस्लिम था, पकड़ में आया तो हिन्दू निकला!

ADVERTISEMENT

महिला को लूटने वाला CCTV में तो मुस्लिम था, पकड़ में आया तो हिन्दू निकला!
जौनपुर के उस चोर का खुलासा होते ही पुलिस सन्नाटे में आ गई
social share
google news

UP CRIME: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से जो सनसनीखेज वारदात सामने आई, उसने पुलिस के साथ साथ आम लोगों और सियासत की ऊंची कुर्सी पर बैठे लोगों को भी बुरी तरह से चौंका दिया है। क्योंकि यहां एक झपटमारी की वारदात के बाद उसका जो खुलासा हुआ उसने अचानक कई पर्तों में छुपे वारदात के तमाम सिलसिलों को बेपर्दा कर दिया है। 

सुबह सवेरे लूटा महिला को

जौनपुर में एक महिला की चेन छीनने का किस्सा सामने आया, तो किसी ने उस पर गौर नहीं किया। लेकिन जब महिला ने उस चेन झपटकर भागने वाले का हुलिया बताया तो कुछ लोगों के माथे पर बल पड़े और कुछ लोग उस शख्स को तलाश करने और अपने खतरनाक इरादे को लेकर निकल पड़े। 

चेन भी छीनी और बदतमीजी भी की

महिला ने बताया था कि उसके गले से सोने की चेन छीनने और उसके साथ बदतमीजी करने वाला वो उचक्का दरअसल सिर पर जालीदार टोपी पहने था। महिला की इस शिकायत के बाद जब मौका-ए-वारदात खंगाला गया तो वहां एकसीसीटीवी कैमरा दिखाई दिया। उसकी फुटेज खंगाली गई तो उसमें पूरी वारदात वाकई कैद थी। लड़के की हरकत और लड़के का हुलिया भी उसमें नजर आ रहा था। ये भी लोगों ने देखा कि वो चेन को झपटने के बाद किस तरह गया है। बस उसी के बाद उस लुटेरे की तलाश तेज हो गई। 

ADVERTISEMENT

वो मुसलमान नहीं है

पुलिस को ज्यादाद दौड़भाग नहीं करनी पड़ी बल्कि थोड़ी सी मशक्कत के बाद ही वो लड़का पकड़ा गया। उसके पकड़े जाने के बाद जो सच सामने आया उसने पुलिस और पब्लिक सभी को बुरी तरह से चौंका दिया। खुलासा ये हुआ कि महिला के गले से चेन झपटने और उसके साथ बदतमीजी करने वाला कोई मुस्लिम लड़का नहीं था। बल्कि मुस्लिम के लिबास में छुपा वो लड़का था प्रमोद सेठ। 

हिन्दू लड़के ने की लूट

प्रमोद सेठ ने नगर कोतवाली के चहरसू चौराहे के पास बेहद भीड़ भाड़ वाले इलाके में सोमवार की सुबह उस वारदात को अंजाम दिया और एक वीरानी गली में भाग गया था। प्रमोद ने ताड़तला की रहने वाली 55 साल की महिला रेखा देवी के गले से न सिर्फ सोने की चेन लूटी बल्कि उनके साथ अभद्रता भी की। रेखा देवी रोज की तरह सुबह पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकलती हैं। और सद्भावना पुल होते हुए शाही पुल के रास्ते चहरसू चौराहे पर पहुँची थी तभी उनके साथ ये हादसा हो गया। कुमुद नर्सिंग होम के पास उनके पीछे लगे मुस्लिम लिबास वाले लड़के ने उन पर हाथ मारा और गले से चेन छीनने की कोशिश करने लगा। महिला ने प्रमोद का हाथ भी पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो झटके के साथ हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला। 

ADVERTISEMENT

सीसीटीवी ने दिखाया सच

ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। और जैसे ही वारदात का खुलासा हुआ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पूरा वाकया सामने आ गया। खुलासा ये भी हुआ है कि जिस प्रमोद नाम के लड़के ने ये सब किया असल में कुछ अरसा पहले रेखा देवी के घर की दुकान में ही वो नौकरी भी करता था। 

ADVERTISEMENT

पुलिस के सामने लिबास का सस्पेंस

पुलिस को ये बात तो समझ में आ गई कि प्रमोद सेठ ने लूटपाट के लिए रेखा देवी को ही निशाना क्यों बनाया क्योंकि वो ये जानता था कि रेखा देवी कब घर से निकलती  हैं और कहां कहां से होती हुई कहां जाती हैं। लेकिन पुलिस अभी तक ये नहीं समझ सकी कि आखिर ये सब करने के लिए उसने मुस्लिम लिबास क्यों धारण किया। इसक पीछे उसका क्या मकसद था?

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜