नांगलोई में मोहर्रम के दौरान हिंसा करने वालों पर शिकंजा, दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

नांगलोई में मोहर्रम के दौरान हिंसा करने वालों पर शिकंजा, दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्ता...
दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
social share
google news

Delhi Crime News: दिल्ली के नांगलोई में मोहर्रम के दौरान हिंसा व तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने वीडियो में तलवार लहराने वाले और भीड़ को भड़काने वाले आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। मोहर्रम के जुलूस के दिन भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था। तलवार से पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। उपद्रव के दौरान पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया था और आम लोगों पर पथराव भी किया गया था।  

वीडियो में तलवार लहराने वाले गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों साहिल सलमानी, असलम कुरैशी, समीर, साहिल खान, अजीम और शोएब को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों के एक समूह और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गयी थी, जिसमें छह पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव किया

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुहर्रम के ताजिया जुलूस के पूर्व निर्धारित मार्ग को बदलने को लेकर हुई बहस के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद झड़प हुई थी। पुलिस ने लोगों की अनियंत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया था। नांगलोई इलाके में कई ताजिया जुलूस निकाले जा रहे थे और उनमें करीब आठ से दस हजार लोग शामिल हुए थे। एक-दो आयोजक बेकाबू हो गये और उन्होंने अपने जुलूस का जो रूट पहले से तय किया था, उसे बदलने की कोशिश की थी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜