दिवाली के दिन पत्नी की हत्या, अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी का काट दिया, फरार पति की तलाश जारी

UP Noida News: अवैध संबंध के शक में दीवाली के दिन पति ने की पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

12 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 12 2023 8:10 PM)

follow google news

नोएडा से भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

Noida News Wife Murder: नोएडा में दीवाली के दिन एक महिला को अपने पति से बहस करने भारी पड़ गया। पत्नी से नाराज पति ने गला रेत कर पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी का किसी से अवैध संबंध का शक था। यह पूरी घटना थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 118 की है। पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी हुई है।

पति ने गला रेत कर पत्नी की हत्या की

जानकारी के मुताबिक गुहाटी असम के मूल रूप के रहने वाला सुनील पिछले दो साल से सेक्टर 118 नोएडा अजनारा अंब्रोसिया सोसायटी के सामने खाली प्लॉट में रहा करता था। सुनील यहां अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। दोनो पति-पत्नी के बीच पिछले दो तीन दिन से विवाद चल रहा था। पता चला है कि पति सुनील दास अपनी पत्नी पर अन्य किसी से संबंध को लेकर शक करता था।

अवैध संबंधों के शक में कत्ल

यही वजह थी कि दोनो में रोज झगड़ा होता रहता था। दिवाली को दिन भी सुनील अपनी पत्नी से इस बात को लेकर बात कर रहा था। दोनों बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में सुनील ने अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने फरार आरोपी पति के गिरफ्तारी के लिए 6 टीमो का गठन किया है। वही एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp