यूपी के फिरोजाबाद की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग तो पुलिस ने कर दिया बदमाश का एनकाउंटर!

UP Firozabad Crackers Fire News: यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रखे बारूद में आग गई। इससे जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जब कि 10 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। इस घटना के बाद यूपी पुलिस ने बाद में आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। इस हादसे से आसपास के मकानों को भारी नुकसान हुआ। 

CrimeTak

18 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 18 2024 1:37 PM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

point

पांच लोगों की मौत

point

यूपी पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

UP News: यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रखे बारूद में आग गई। इससे जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जब कि 10 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। इस घटना के बाद यूपी पुलिस ने बाद में आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। इस हादसे से आसपास के मकानों को भारी नुकसान हुआ। 

क्या विस्फोट के पीछे थी साजिश?

ये फैक्ट्री फिरोजाबाद के शिकोहाबाद तहसील के नौशेरा में स्थित थी। मृतक मीरा देवी के पुत्र ने आरोप लगाया कि भूरे खान और उसके पुत्र ने एक साजिश के तहत यह विस्फोट किया, जिसमें इतनी तबाही हुई। वाकया सोमवार की रात हुआ। ये विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के 6-7 मकान भी ढह गए। पुलिस ने एनकाउंटर में भूरे खान नाम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

मंगलवार को मृतक महिला के बेटे की शिकायत के आधार पर पटाखा बनाने और बेचने वाले भूरा उर्फ ​​नवी अब्दुल्ला और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। SHO प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ, वह प्रेम सिंह कुशवाह का है और वह पूरी तरह से जमींदोज हो गया। इस घर को भूरा ने किराए पर लिया था, जो सामान बनाता और बेचता है।

क्या कहना है पुलिस का?

फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने कहा - पता चला था कि इस केस में भूखे खान का रोल था। बीती रात भूड़ा नहर के पास मिला भूरे खान कहीं भागने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। ये देखकर भूरे खान ने पुलिस के ऊपर अवैध तमंचे से गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें भूरे खान के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

पुलिस ने मुख्य आरोपी भूरे खान को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अवैध तमंचा मिला है। आज उसकी कोर्ट में पेशी है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp