यूपी के उन्नाव में लोहे के बक्से में मिली युवती की लाश, चेहरे पर चोट के निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

UP Crime News: उन्नाव जिले के बीघापुर में सुबह लोन नदी के तट पर एक बक्से में एक महिला का शव मिला, शव दो दिन पुराना लगता है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

02 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 2 2023 6:45 PM)

follow google news

UP Crime News: उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लोन नदी के तट पर एक बक्से में एक महिला का आंशिक रूप से सड़ा हुआ शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) माया राय ने बताया, ‘‘ जाजनपुर गांव में लोन नदी के किनारे एक स्टील का बक्सा मिला। उसके अंदर एक महिला का आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'

नदी किनारे स्टील के बक्से में लाश

सीओ ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने बीघापुर थाने पर सूचना दी कि जाजनपुर गांव के पास लोन नदी में किनारे पर एक बक्सा पड़ा है जिससे दुर्गंध आ रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बीघापुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने ग्रामीणों के सामने बक्से को खुलवाया। 

युवती के शव की पहचान में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी लेकिन उसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास लग रही है। उनके अनुसार शव देखने से करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। सीओ के अनुसार शिनाख्त के प्रयास के साथ आगे की कार्यवाही बीघापुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp