सौतेली मां की हत्या कर लाश के किए टुकड़े, कुल्हाड़ी से काटा, सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका

UP Step Mother Murder: महिला के सौतेले बेटे उस पर गंदी नजर रखते थे, पति को भी पत्नी पर अवैध सम्बन्धो का शक था।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

30 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 30 2023 7:25 PM)

follow google news

बांदा से सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट

UP Step Mother Murder: यूपी के बांदा में पुलिस ने एक महिला की हत्या की गुत्थी 24 घंटे में सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के सभी चार आरोपियो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला के सौतेले बेटे उस पर गंदी नजर रखते थे। इतना ही नहीं पति को भी पत्नी पर अवैध सम्बन्धो का शक था। लिहाजा साजिश रची गई और पति ने प्लान करके अपने ही 2 सौतेले बेटों संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला। 

सौतेले बेटों संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला

हत्या के बाद युवती का सिर धड़ से अलग करके झाड़ियों में फेंक दिया गया। खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति सहित 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं।  दरअसल मध्यप्रदेश से सटे मटौंध थाना के चमरहा मोड़ के पास 27 सितंबर की रात एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश अर्धनग्न हालत में झाड़ियों के बीच पड़ी हुई थी। झाड़ियों में महिला का कटा हुआ शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 

हत्या में प्रयुक्त हथियार

महिला की सिर कटी लाश मिली 

लाश मिलने की सूचना पर एसपी अंकुर अग्रवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। जांच पड़ताल के बाद पाया गया कि महिला की उम्र 35 से 40 के बीच है। एक हाथ की 4 अंगुलियां कटी हुई थी और सिर को गर्दन से काटा हुआ था। हत्यारो ने महिला की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कुचल कर झाड़ियों के बीच फेक दिया था।  

एक हाथ की 4 अंगुलियां कटी हुई

घटना के बाद पुलिस की 5 टीमें खोजबीन में जुटी हुई थी, जिसमे पुलिस ने वैज्ञानिक तकनीकी, जीपीएस टेक्नोलॉजी, मिसिंग डेटा की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों से तलाश शुरू की। पहला शक सौतेले बेटों पर गया और जब पकड़े गए आरोपियो से पूछताछ करने में पूरे मामले का खुलासा हो गया। शव के शिनाख्त के बाद पता चला कि महिला का नाम माया देवी पत्नी रामकुमार जो थाना गौरिहार छतरपुर की रहने वाली है। 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

अवैध संबंधों के शक में कत्ल

पुलिस के मुताबिक मृतिका माया देवी की दो शादियां हुई थी। महिला दूसरे पति रामकुमार के साथ रहती थी लेकिन महिला के पहले पति के 2 बेटे सूरज प्रकाश 22 वर्ष और छोटू उर्फ ब्रजेश 19 वर्ष थे। मृतका के दोनो सौतेले बेटे उस पर गंदी नजर रखते थे। पति को अवैध सम्बन्धो का शक था जिसके बाद पति ने प्लान करके बेटों संग मिलकर उसका कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से कत्ल कर दी। पहचान छिपाने के लिए सिर को धड़ से अलग कर दिया था और कुचलकर उसको भी झाड़ियों में फेंक दिया था। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp