ड्रीम-गर्ल मूवी देखकर सीखा ठगी का तरीका, लड़की की आवाज़ निकालकर करता था ब्लैकमेल

Bhopal की कोहेफिजा पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है ये ठग लडकी की आवाज में बात कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। ब्लैकमेल किया करता था।  

CrimeTak

07 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 7 2024 2:31 PM)

follow google news

Madhya Pradesh: यूं की कई फिल्मों की तर्ज पर असल जिंदगी में क्राइम हो रहे हैं। ताजा मामला ठगी का सामने आया है। इस बार ड्रीम गर्ल फिल्म देखकर लड़के ने ठगी का तरीखा सीखा। पहले तो लड़की की आवाज मे बात करके दोस्ती करता था। बाद मे लडकी का भाई बनकर लोगों से पैसे ऐंठता था। दरअसल 4 जून को फरियादी लालघाटी मंदिर रोड पर रहने वाले अमन नामदेव पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई थी। आरोप ये लगाया कि इस्टाग्राम की आईडी के जरिए शिवानी रघुवंशी नाम की लडकी से उनकी दोस्ती हुई थी।

फिल्मों की तर्ज पर असल जिंदगी में क्राइम

और पढ़ें...

अमन ने पुलिस को बताया कि उन्होने कभी लड़की देखा नहीं सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से ही बातचीत हो रही थी। कुछ दिनो बात वह लडकी शादी का दबाव बनाने लगी। आत्महत्या करने की बात बोलकर धमकाने लगी। अमन अब ब्लैकमेल होने लगा और डर कर लड़की के मांगने पर फोन पे से पैसे देता रहा।  कुछ दिनो बाद आशु मेहरा नाम का शख्स अमन से मिला। आशु ने खुद को शिवानी का गुरूभाई बताया। 

लड़का, लड़की और ब्लैकमेलिंग

आशु ने अमन को बताया कि शिवानी ने फाँसी लगा ली है। उसके इलाज के लिये पैसों की जरूरत है। इसके बाद अमन ने घबराकर उसे 70000 रूपये दे दिये। ये रकम देने के बाद अमनने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने जांच शुरु कर दी। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए आशू उर्फ अजय को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया। आशू ने बताया कि बालीवुड फिल्म  "ड्रीम गर्ल्स " देखकर उसे ठगी का आईडिया आया। जिसके बाद वो लड़की की आवाज बनाता था और भोलो भाले युवाओं को अपने जाल में फंसाता था। 

"ड्रीम गर्ल्स " देखकर उसे ठगी का आईडिया

सोशल मीडिया के जरिए लड़कों से बात करता था। आशू ने सोशल मीडिया फेसबुक, इन्सट्राग्राम पर कई लडकियों के नाम के आईडी बनाए थे। लडकों से बात किया करता था। बाद मे लडकी का गुरू भाई बनकर उन्हे बोलता की मेरी गुरू बहन मर जायेगी उससे शादी करो या पैसे दो। इस तरह ये शख्स अब तक दर्जनों लोगों से ठगी कर चुका है। आशू जो पैसा ठगी और ब्लैकमेलिंग से वसूलता था वह अय्याशी मे खर्च कर देता था। कई लोग तो लोकलाज के डर से पुलिस में रिपोर्ट नही करते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp