टिल्लू ताजपुरिया के साथ तिहाड़ में होना था एक और कत्ल! यूं बच गई इस गैंगस्टर की जान

Tillu Tajpuria Tihar Murder: गोल्डी और लारेंस समेत दीपक बॉक्सर ने नीरज बवानिया के खास गुर्गे नवीन बाली की मौत का खाका तैयार कर लिया था।

नवीन की हत्या की साजिश

नवीन की हत्या की साजिश

06 May 2023 (अपडेटेड: May 6 2023 11:22 AM)

follow google news

Tillu Tajpuria Tihar Murder: गैंगस्टर नीरज बवानिया के साथी टिल्लू ताजपुरिया की हत्या से पहले तिहाड़ जेल में एक और हत्याकांड होना था। गोल्डी और लारेंस समेत दीपक बॉक्सर ने नीरज बवानिया के खास गुर्गे नवीन बाली की मौत का खाका तैयार किया था। नवीन बाली की हत्या बीती 15-16 अप्रैल को की जानी थी। नवीन बाली भी इसी हाई सिक्योरिटी जेल में कैद है। गौरतलब है कि नवीन बाली नीरज बवानिया का राइट हैंड है और गैंग को संचालित कर रहा है। इस गैंग की टिल्लू ताजपुरिया से बेहद नजदीकियां रही हैं। जांच में ये भी सामने आ चुका है कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या की साजिश सुनील उर्फ टिल्लू, सुनील राठी और नवीन बाली ने मिलकर रची थी।

यहां बताते चलें कि 15 मई 2022 को दिल्ली के सुल्तानपुर इलाके में नवीन बाली के चचेरे भाई पारुल को गोलियों से भून दिया गया था। इस दौरान कुल 12 राउंड फायरिंग हुई थी। इस वारदात में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के सहयोगी दीपक बाक्सर का हाथ होने की बात आई सामने आई थी। 

 

टिल्लू की हत्या

 

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। टिल्लू ताजपुरिया को 20 दिन पहले ही जेल नंबर 8 के वार्ड नंबर 5 में शिफ्ट किया गया था। टिल्लू वार्ड नंबर 5 के ग्राउंड फ्लोर के सेल में रखा गया था, जब कि फस्ट फ्लोर पर जितेंद्र गोगी और लॉरेंस बिश्नोई के कई गुर्गें पहले से बंद थे। उन्हें जैसे ही टिल्लू के ग्राउंड फ्लोर पर आने की खबर मिली। उसी दिन से वो अपनी तैयारी में जुट गए। फस्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर या ग्राउंड फ्लोर से फस्ट फ्लोर जाने का कोई रास्ता नहीं है। 

 

पुलिस के सामने चाकू मारे

 

फर्स्ट फ्लोर और ग्राउंड फ्लोर के बीच बस लोहे की जाली की एक छत है। ग्राउंड फ्लोर पर जाने के लिए हमलावरों ने लोहे की जाली की उसी छत से नीचे जाने का प्लान बनाया। लोहे की जाली पुरानी और जंग लग हुई थी। उस जाली को कवर करने वाला कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। लिहाजा हमलावरों ने धीरे-धीरे लोहे की जाली को काटना और कमजोर करना शुरू कर दिया।

1 मई की पूरी रात फस्ट फ्लोर पर बंद सभी हमलावर जागते रहे। पूरी रात उन लोगों ने अपने जूते तक नहीं उतारे। बस मौके की तलाश में थे। फिर सुबह 6 बज कर 10 मिनट पर उन्हें मौका मिला और एक-एक कर उन्होंने लोहे की उसी जाली से नीचे कूद कर टिल्लू पर धावा बोल दिया। इस हमले के बाद कुछ कैदियों ने सायरन बजाने की कोशिश की लेकिन टिल्लू की हत्या कर दी गई।

 

देखते रहे तिहाड़ के पुलिस वाले

 

दिल्ली के तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मर्डर मामले में CCTV सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन हुआ है। डीजी तिहाड़ ने असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट जेल समेत कुल 9 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। डीजी तिहाड़ ने तमिलनाडु पुलिस के अफसरों से भी कार्रवाई की संस्तुति की है। इन पुलिसकर्मियों की तैनाती के दौरान ही टिल्लू ताजपुरिया की सनसनीखेज तरीके से हत्या हुई थी। 2 मई की सुबह करीब 6 बजे से लेकर 5 मिनट तक लगातार 4 से 5 हमलावरों ने टिल्लू ताजपुरिया पर हथियारों से हमला किया था। इसके बाद दूसरे सीसीटीवी से पता चला कि 10 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी टिल्लू पर हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई थी. अब इस मामले में तिहाड़ जेल ने एक्शन लिया है।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp