अलीगढ़ में विवाहिता को पेड़ से बांधकर दी गई तालिबानी सजा, वीडियो देख सन्न रह जाएंगे

ADVERTISEMENT

अलीगढ़ में विवाहिता को पेड़ से बांधकर दी गई तालिबानी सजा, वीडियो देख सन्न रह जाएंगे
social share
google news

Aligarh: UP में अलीगढ़ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला को तालिबानी सजा दी गई। उसे एक पेड़ से जानवरों की तरह बांध कर पिटाई की गई। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पेड़ से बंधी हुई है और आसपास जमा लोग उसे कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि महिला लगातार खुद के साथ हुई बरबरता के बारे में बता रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवती की हाल ही में शादी हुई थी और उसके पति समेत ससुराल वालों उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। और अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विवाहिता को पेड़ से बांध कर मारा गया

ये घटना अलीगढ़ के अतरौली में हुई। यहां विवाहिता को पेड़ से बांधकर इसे बेरहमी से मारा गया। जिस समय महिला के साथ बदसलूकी हो रही थी, उस वक्त दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं पीड़िता के इर्द-गिर्द मौजूद थीं। लेकिन महिला की मदद करने के बजाए लोग वीडियो बना रहे थे। वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच के बाद पुलिस इसे पति-पत्नी के बीच का विवाद बता रही है।

क्यों पेड़ से बांधा गया?

अलीगढ़ एसपी अमित जैन के मुताबिक अब इस मामले में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके की रहने वाली इस पीड़ित युवती की शादी अलीगढ़ के ही अतरौली इलाके के एक गांव में हुई थी। इस इलाके को यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का गढ़ कहा जाता है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜