Bollywood Actor जिनके पिता थे Kargil War के हीरो, कारगिल युद्ध का Bollywood Connection

ADVERTISEMENT

Bollywood Actor जिनके पिता थे Kargil War के हीरो, कारगिल युद्ध का Bollywood Connection
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कारगिल युद्ध का बॉलीवुड कनेक्शन

point

वो ऐक्टर जो सेना के साथ फ्रंट पर जा कर लड़ा

point

बॉलीवुड से जुड़े कारगिल वीरों की शौर्य गाथा

Kargil War Bollywood Connection: कारगिल युद्ध (Kargil War) को कौन भूल सकता है? ये भारत के शौर्य की ऐसी गाथा है, जो हमेशा याद रखी जाएगी। क्या आपको ये पता है कि ऐसी कई बॉलीवुड हस्तियां हैं, जिनके पिता कारगिल वॉर का हिस्सा रहे थे। उनकी बहादुरी के किस्से इतिहास में दर्ज हैं। इनमें से कुछ किस्सों के बारे में आपको बताते हैं। सबसे पहले बात अनुष्का शर्मा की। 

अनुष्का शर्मा के पिता की थी कारगिल युद्ध में अहम भागीदारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा Army Background से आती हैं। उनके पिता कर्नल (रिटायर्ड) अजय शर्मा भी कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे थे। कई ऐसे सैनिक थे, जो ग्राउंड जीरो पर पहुंचे थे, लेकिन ऐसे वरिष्ठ सैनिक भी थे, जो युद्ध की प्लानिंग से लेकर अन्य रणनीतियों का हिस्सा रहे थे। इन्हीं में से एक थे अनुष्का के पिता। अजय शर्मा न सिर्फ कारगिल, बल्कि 1982 के बाद के कई बडे़ आर्मी आपरेशन का हिस्सा रहे थे। अनुष्का ने बताया था कि जब कारगिल युद्ध चल रहा था तब वो काफी छोटी थीं। वो उस दौरान अपने पिता से फोन पर बात किया करती थीं। 

बॉलीवुड की एक और अदाकारा हैं गुल पनाग। गुल पनाग के पिता का नाम रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हरचरणजीत सिंह पनाग (एच. एस. पनाग) है। लेफ्टिनेंट जनरल परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं। 1999 में बेशक हमने करगिल युद्ध जीत लिया था, लेकिन अभी भी एक बड़ा टास्क बाकी था। हरचरणजीत सिंह पनाग ने ये टास्क बखूबी निभाया। पनाग ने यालडोर सेक्टर में एक ऑपरेशन को लीड किया था। इसमें 35 पाकिस्तानी बंकर तबाह किए गए और एलओसी पर कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इससे भारत का बटालिक सेक्टर पर पूरी तरह से कब्जा हो गया था। ये इलाका पहले पाकिस्तान के कब्जे में था। एच.एस.पनाग उस वक्त सुर्खियों में आए जब उन्होंने 2000-01 में 'ऑपरेशन कबड्डी' समेत कई ऐसे ऑपरेशन लीड किए थे। इस दौरान LOC पर पाकिस्तानी आर्मी के कई बंकर तबाह कर दिए गए थे। इसमें उनका अहम रोल था, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

ADVERTISEMENT

विक्रमजीत कंवरपाल भी रहे हैं कारगिल युद्ध का हिस्सा

विक्रमजीत कंवरपाल। ये अभिनेता कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। 'पेज 3', 'डॉन', '2 स्टेट्स' जैसी कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर विक्रमजीत कंवरपाल 2002 में मेजर की रैंक से रिटायर हुए थे। विक्रमजीत भी कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे थे। युद्ध के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई थी। 

अभिनेता नाना पाटेकर को कौन नहीं जानता। नाना भी कारगिल युद्ध का हिस्सा थे। इसका खुलासा उन्होंने कई इंटरव्यूज में किया है। वो लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। नाना ने कहा था - मैं क्विक रिएक्शन टीम का सदस्य था। 

ADVERTISEMENT

'एमटीवी रोडीज' के मशहूर होस्ट और ऐक्टर रणविजय सिंघा के पिता लेफ्टिनेंट जनरल इकबाल सिंह सिंघा कारगिल युद्ध का हिस्सा रह चुके हैं। युद्ध में एक रेजिमेंट कमांड कर रहे इकबाल सिंह युद्ध के समय राजौरी-पुंछ सेक्टर में पोस्टेड थे। उस वक्त वो कई बड़े आर्मी आपरेशन का अहम हिस्सा थे, जिनमें भारत को सफलता मिली थी। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜