सिपाही के 'मर्डर' का Mastermind गिरफ्तार, सामने आया लड़कियों के जरिये Blackmail और वसूली का रैकेट

ADVERTISEMENT

सिपाही के 'मर्डर' का Mastermind गिरफ्तार, सामने आया लड़कियों के जरिये Blackmail और वसूली का रैकेट
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मुरादनगर में सिपाही की खुदकुशी में आया नहीं एंगल

point

सिपाही ने आत्महत्या से पहले बनाया था वीडियो

point

जांच में सामने आया ब्लैकमेलिंग और वसूली का रैकेट

Ghaziabad Constable Suicide Viral Crime News: हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता हुआ एक सिपाही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ब्लैकमेल के शिकार हुए उस सिपाही ने इसके बाद खुदकुशी कर ली थी। बाद में उस सिपाही को ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब पुलिस इस केस के असली मास्टरमाइंड तक पहुँचने में कामयाब हो गई है जिसकी शह पर लड़कियों ने सिपाही से उगाही करके उसे मौत को गले लगाने को मजबूर कर दिया था। इस खुलासे के बाद लोग ये कह रहे हैं कि ऐसे मामलों में आरोपियों को आत्महत्या के लिये उकसाने की सजा नहीं बल्कि मर्डर की सजा दी जानी चाहिये।

मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस का खुलासा है कि मुरादनगर नगर पालिका परिषद में EVM मशीन की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी की आत्महत्या वाले मामले में एक मास्टरमाइंड भी था जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। खुलासा है कि अमित नाम का आरोपी उन दो लड़कियों के साथ मिलकर कांस्टेबल को ब्लैकमेल कर रहा था और लड़कियों की आड़ में उससे पैसे वसूल कर रहा था। दरअसल अमित के ही कहने पर प्राची कांस्टेबल से रुपए ऐंठती थी। ये भी खुलासा हुआ है कि प्राची और कांस्टेबल पम्मी काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

मुकदमे का डर सताने लगा था सिपाही को

पम्मी  को इस बात का डर सताने लगा था कि प्राची कहीं उसके खिलाफ रेप का मुकदमा न दर्ज करा दे। इसके अलावा सिपाही पम्मी को इस बात का भी डर सता रहा था कि कहीं ये बात उसके घरवालों को न पता चल जाए। अपने इसी डर की वजह से पम्मी प्राची को उसकी डिमांड के मुताबिक लाखों रुपए दे चुका था। मगर प्राची की डिमांड बढ़ती ही जा रही थी। पुलिस की तफ्तीश का खुलासा है कि अमित ही प्राची को पम्मी से और रूपये को मांगने के लिए दबाव डालता था। प्राची की डिमांड के लगातार बढ़ने की वजह से पम्मी इस कदर परेशान हुा कि उसने एक रोज ड्यूटी के वक्त अपनी ही राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 

ADVERTISEMENT

UP : गाजियाबाद में EVM सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने सरकारी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी।

मरने से पहले Video में कहा- 'दो साल से एक महिला से रिलेशन थे। वो ब्लैकमेल कर रही थी। 6 लाख रुपए अब तक ले चुकी। FIR की धमकी देती थी। मेरे सामने सिर्फ मौत का रास्ता बचा है' pic.twitter.com/JRuc5r8hcC

आरोपी अमित ने खोला राज?

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी अमित ने पूछताछ के दौरान बताया कि प्राची उसकी चचेरी बहन है। प्राची ने ही अमित को बताया था कि पिछले 3 साल से वह पम्मी के साथ रिलेशनशिप में थी। अमित के कहे मुताबिक इस बात की जानकारी उसके अलावा प्राची की दोस्त सोनिया तेवतिया उर्फ गुड्द्धन को भी थी। तब हम तीनों ने यानी मैं, प्राची व सोनिया तेवतिया उर्फ गुड्‌द्धन ने मिलकर पम्मी से पैसे वसूलने की प्लानिंग की। प्राची हम लोगों के कहने पर पम्मी से रुपये मांगती थी। अपने राज को छुपाए रखने के लिए पम्मी लगातार प्राची की फरमाइश पर उसे पैसे दिया करता था। इस चक्कर में पम्मी प्राची को छोटी छोटी किश्तों में कई लाख रुपये दे चुका था। प्राजी को रुपये देते देते पम्मी कई लाख रुपये के कर्जे में डूब गया था। लिहाजा उसने प्राची को उसकी डिमांड के मुताबिक पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। ये बात प्राची ने अमित और गुड्डन को बताई। तब तीनों ने साजिश के तहत प्राची के जरिए ये बात पम्मी तक पहुँचाई कि अगर उसने रुपये देने से इनकार किया तो वो उसे बलात्कार के मुकदमें में फंसा देगी।

ADVERTISEMENT

शादी शुदा था कांस्टेबल पम्मी

पुलिस की तफ्तीश का खुलासा ये है कि सिपाही पम्मी बुलंदशहर के गांव औरंगाबाद में अपने परिवार के साथ रहता था। वो शादीशुदा भी था। साल 2018 में यूपी पुलिस में वो बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। 2022 में उसकी मुलाकात उसके ही गांव में रहने वाली प्राची से हुई। दोनों की मेल मुलाकात इश्क में बदल गई। शुरू शुरू में दोनों का वक्त अच्छा बीत रहा था। लेकिन अचानक प्राची के लक्षण बदल गए और वो फरमाइश पर फरमाइश करने लगी। क्योंकि अब प्राची अपने रिश्ते के चचेरे भाई अमित और अपनी दोस्त सोनिया के इशारे पर काम करने लगी थी। 

ADVERTISEMENT

ऐसा क्या कर दिया था पम्मी ने, जिससे वो इतना डर हुआ था!

प्राची समझ चुकी थी कि पम्मी को अब इस बात से प्रताड़ित किया जा सकता है, कि उसके रिलेशनशिप की बात उसके घर तक न पहुँचे। पम्मी इस बात को लेकर पहले से ही डरा हुआ था। खुलासा ये हुआ है कि पम्मी प्राची को करीब 6 लाख रुपए दे चुका था। यहां तक कि पम्मी ने घर के जेवर बेच कर आरोपियों की डिमांड पूरी की। प्राची की लगातार डिमांड से परेशान होकर पम्मी ने एक बार जहर खाकर जान देने की भी कोशिश की थी। मगर किस्मत से वो उस हादसे से बच गया था। खुदकुशी के वक्त पम्मी की ड्यूटी गाजियाबाद के मुरादनगर नगर पालिका परिषद के गार्ड रूम में थी। बीती 16 जुलाई को उसने खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए तीनों को जिम्मेदार ठहराया। 

क्या कहा था पम्मी ने?

अपने वीडियो में पम्मी ने कहा - मैं 2 साल से इतना परेशान हूं कि अपने मन की बात किसी को नहीं बता सकता। मेरे गांव में एक लड़की है। घर के सामने रहती है। उसने पहले मुझे फंसाया। अब 2 साल से मुझे ब्लैकमेल कर रही है। मैं ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहा। कोई लड़की पैसों के लिए अपनी इज्जत को दांव पर लगा सकती है, मैंने जिंदगी में पहली बार देखा है। मैंने पत्नी की जूलरी बेचकर उसे पैसे दे दिए। फिर भी उसे शांति नहीं मिली। अब बताओ, मैं पैसे इन्हें कहां से लाकर दूंगा? इस लड़की के पीछे मैंने एक बार जहर भी खा लिया था। मैंने उसके सामने हाथ-पैर जोड़े कि मुझे माफ कर दे, गलती हो गई, लेकिन उसने मेरी एक नहीं सुनी। मेरे पास सिर्फ एक ही रास्ता है, वो है सिर्फ मौत। वो मानेगी नहीं, मेरे खिलाफ झूठी  FIR करेगी। मेरी जिंदगी तो तब भी बेकार है। बस मैं आप लोगों से इतना ही कहना चाहता हूं कि लड़की को कड़ी सजा मिले ताकि वह दोबारा ऐसा किसी के साथ न करे और ऐसा कानून बनाया जाए, जिससे लड़कों को सहूलियत हो।

पुलिस ने सिपाही की खुदकुशी के बाद जब छानबीन की तो उसने मुरादनगर से दो लड़कियों समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी अमित भी बुलंदशहर के औरंगाबाद गांव का रहने वाला है। उसकी चचेरी बहन प्राची भी इसी गांव की रहने वाली है, जब कि प्राची की दोस्त सोनिया मेरठ की रहने वाली है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜