बेंगलुरु की महालक्ष्मी के टुकड़े-टुकड़े करने वाले हत्यारे का पता चला! पकड़े जाने से पहले हत्यारे ने किया ऐसा काम कि पुलिस भी चकरा गई!

ADVERTISEMENT

बेंगलुरु की महालक्ष्मी के टुकड़े-टुकड़े करने वाले हत्यारे का पता चला! पकड़े जाने से पहले हत्यारे ने किया ऐसा काम कि पुलिस भी चकरा गई!
social share
google news

Bengaluru: बेंगलुरु के महालक्ष्मी मर्डर केस का खुलासा हो गया है। पुलिस दावा कर रही है कि हत्यारा महालक्ष्मी के साथ रिलेशनशिप में था और उसने फांसी लगा ली। आरोपी की पहचान मुक्तिरंजन प्रताप रे (31) के रूप में हुई है। मुक्तिरंजन की लाश पुलिस को ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी में पेड़ से लटकी मिली है। पुलिस का दावा है कि उन्हें सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मुक्तिरंजन ने अपराध कबूल किया है। 

दोनों करते थे कपड़े की दुकान में काम 

पता चला है कि मुक्तिरंजन और महालक्ष्मी एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। यहां दोनों की मुलाकात हुई। दोनों दोस्त बन गए। महालक्ष्मी कथित तौर पर मुक्ति रंजन पर शादी करने का दबाव बना रही थी। दोनों की बीच इस मुद्दे पर लगातार बहस होती थी। इस बात से नाराज होकर मुक्तिरंजन ने महालक्ष्मी की हत्या कर दी और लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। 

पुलिस के मुताबिक - आरोपी के छोटे भाई से खुलासा किया कि महालक्ष्मी की हत्या के बाद मुक्तिरंजन अपने किराये के घर लौटा। उसने भाई के सामने हत्या की बात कबूल की और कहा कि वह अब शहर में नहीं रह सकता और पैतृक स्थान जा रहा है।

ADVERTISEMENT

ओडिशा के गांव में मिली थी लोकेशन

पुलिस उसका मोबाइल फोन ट्रैक कर रही थी। उसकी लोकेशन पहले पश्चिम बंगाल, फिर ओडिशा मिली। इतने में खबर आई कि उसने खुदकुशी कगर ली है। 

जांच में ये बात सामने आई है कि महिला की हेमंत नाम के शख्स से शादी हुई थी, लेकिन पति-पत्नी में विवाद की वजह से महालक्ष्मी अलग रहने लगी थी। पिछले पांच महीनों से वो किराए पर रह रही थी। पता चला है कि उसकी अशरफ नाम के शख्स से नजदीकियां हो गई थी, लेकिन पुलिस ने इस सिलसिले में दोनों यानी हेमंत और अशरफ से पूछताछ कर ली है। पुलिस को शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि दोनों कातिल नहीं है। 

ADVERTISEMENT

इस मामले का पता बीते 21 सिंतबर को चला, जब बेंगलुरु के कमरे से बदबू आई। महालक्ष्मी व्यालीकवल इलाके में किराये के मकान में अकेली रह रही थी। आसपास के लोगों ने घर के मालिक को फोन किया। जब परिजन पहुंचे और कमरे का गेट खुलवाया तो सभी हैरान रह गए क्योंकि कमरे में चारों ओर खून के साथ बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े फैले हुए थे। चेक किया तो फ्रिज के अंदर शव को अलग-अलग हिस्सों में काटकर लाश रखी गई थी। 

ADVERTISEMENT

क्या बताया महालक्ष्मी की मां और बहन ने?

महालक्ष्मी की मां और बहन ने पूछताछ के बाद बताया कि साल 2019 तक परिवार नेपाल में ही रहता था। उसी साल महालक्ष्मी की शादी हेमंत दास के नाम के एक नेपाली लड़के से हुई थी। शादी के बाद दोनों नेपाल से बेंगलुरु पहुंचे। यहां हेमंत एक मोबाइल शॉप पर काम करने लगा, जबकि महालक्ष्मी को एक बड़े मॉल के ब्यूटी शॉप में बतौर सेल्स वूमेन टीम लीडर की नौकरी मिल गई। दोनों बेंगलुरु के नीला मंगला इलाके में किराये के घर में रहने लगे। 

दोनों की एक बेटी हुई। साल 2023 तक उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक था। बाद में उसके पति को महालक्ष्मी के अफेयर के बारे में पता चला। इसके बाद दोनों अलग हो गए। बेटी हेमंत दास के साथ रहती है, जबकि महालक्ष्मी पांच महीने से व्यालीकवल इलाके में किराये के मकान में अकेली रह रही थी। 15 दिनों में वो एक बार अपनी बेटी से मिलने हेमंत के घर जाया करती थी। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी चेक किया है। फोन से आखिरी कॉल 2 सिंतबर को हुई थी। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜