हिरोइन पर किया कमेंट तो हीरो ने मर्डर करवा दिया! हत्या के आरोप में कन्नड़ फिल्म एक्टर दर्शन गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

हिरोइन पर किया कमेंट तो हीरो ने मर्डर करवा दिया! हत्या के आरोप में कन्नड़ फिल्म एक्टर दर्शन गिरफ्तार
social share
google news

Bengaluru Kannada Actor Arrested: बेंगलुरु में एक युवक की हत्या के इल्जाम में मशहूर कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दर्शन को कामाक्षीपाल्या में रेणुका स्वामी नाम के युवक की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इस हत्याकांड से जुड़े 10 और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों ने कबूल किया है कि उन्होंने दर्शन के कहने पर रेणुका की हत्या की थी। जांच में सामने आया है कि रेणुका ने अभिनेता दर्शन की दोस्त और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा पर सोशल मीडिया में एक अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस बात से दर्शन खफा था। यही वजह थी कि उसकी हत्या की गई। इसमें कई लोग शामिल थे। 

दोस्त को भेजा था गंदा मैसेज

पुलिस के मुताबिक रेणुका स्वामी की हत्या 8 जून को की गई थी। आरोपी एक हफ्ते से रेणुका स्वामी के पीछे पड़े थे। उसके मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा था। आखिरकार शनिवार को मौका पाकर आर आर नगर के एक शेड में रेणुका स्वामी पर हमला किया गया। हत्यारों ने शनिवार आधी रात को उसकी लाश को कामाक्षी पाल्या पुलिस स्टेशन के एक अपार्टमेंट के पास नाले में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। माता-पिता ने रेणुका की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने माता-पिता से दो दिन और इंतजार करने को कहा था। इसके बाद रेणुका के माता-पिता बेंगलुरु वापस लौट गए थे। 

रेणुका की हाल ही में हुई थी शादी

रेणुका स्वामी की हाल ही में शादी हुई थी और वह चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी शाखा में कार्यरत था। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक उसकी हत्या के आरोप में दर्शन को मैसूर में उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। कामाक्षीपल्या में मामला दर्ज होने के बाद उन्हें बेंगलुरु वापस लाया जा रहा है। अभिनेता दर्शन से जुड़े हत्या के इस मामले पर राज्य के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर का बयान आया है। उन्होंने कहा- 'चित्रदुर्ग के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपा नाम दर्शन बताया है। फिलहाल पुलिस ने आगे की जांच के लिए उसे हिरासत में ले लिया है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हम यह तय तौर पर नहीं कर सकते कि वह हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल है या नहीं। या फिर इस हत्याकांड से जोड़ कर उसका नाम क्यों लिया जा रहा है? इस वक्त मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।' 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜