24 साल की लड़की को Video दिखाकर Blackmail करता रहा Delhi Police का सिपाही, Instagram पर हुई थी दोस्ती

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Delhi Police Crime: एक जमाना था जब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का नारा हुआ करता था विद यू फॉर यू ऑलवेज ( With you for you Always)। इस नारे के साथ दिल्ली पुलिस ने 2004 तक अपना फर्ज निभाया, उसके बाद इस नारे में तब्दीली कर दी गई और दिल्ली पुलिस के लिए सिटीजन फर्स्ट (Citizen First) सबसे अहम हो गया। लेकिन दस सालों के बाद ही दिल्ली पुलिस को लगा कि नहीं अब स्लोगन को और ज्यादा बेहतर बनाया जाए तो साल 2014 में दिल्ली पुलिस की पट्टी पर शांति, सेवा, न्याय शब्द को जोड़ दिया गया। बेशक दिल्ली पुलिस के नारे बदलते रहे, मगर कोई भी नया नारा उसकी वर्दी पर लगने वाले दागों से उसे नहीं बचा सका। ऐसा ही एक ताजा दाग दिल्ली पुलिस की वर्दी पर एक सिपाही की बदौलत लगा है जिसने एक लड़की को करीब सात महीनों तक ब्लैकमेल (Blackmail) करके अपनी हवस मिटाता रहा।

सिपाही के खिलाफ कहां करे शिकायत!

सबसे हैरानी की बात ये है कि पुलिस थाने में उसी लड़की के साथ दिल्ली पुलिस के नए नारे की भी सरासर धज्जियां उड़ाई गईं। क्योंकि वहां न तो लड़की को शांति मिली न ही पुलिस की सेवा जिसके लिए उसे तैनात किया गया और न ही उसके साथ न्याय ही हुआ। क्योंकि थाने में पुलिस ने उसका मामला दर्ज ही नहीं किया। ये शिकायत कल्याणपुरी थाने के बारे में है। यूं तो दिल्ली पुलिस का आधिकारिक दावा तो यही है कि महिलाओं की शिकायत के मामले में दिल्ली पुलिस फौरन से पेश्तर कार्रवाई करती है। मगर ये सिर्फ दावा है जमीनी हकीकत नहीं। 

Instagram पर हुई दोस्ती

किस्सा कुछ यूं है कि सात महीने पहले दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती की और उसे दिल्ली बुलाकर मालवीय नगर इलाके में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उस सिपाही ने बड़ी ही चालाकी से उस लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद तो जैसे सिपाही के हाथ तुरुप का पत्ता लग गया वो जब चाहता लड़की को वीडियो दिखाकर धमकाता और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लड़की से अपनी मनमानी करता रहा। 

ADVERTISEMENT

15 दिनों से काट रही है थाने के चक्कर

सिपाही की करतूतों से तंग आकर लड़की अब सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पिछले 15 दिनों से कल्याणपुरी व मालवीय नगर थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से वो लड़की मानसिक सदमे के दौर से भी गुजर रही है। 24 साल की ये लड़की कल्याणपुरी इलाके में अपनी बहन के साथ रहती है। पिता की मौत एक साल पहले हो चुकी जबकि मां पहले से ही नहीं है। लड़की के बारे में यही पता चला है कि वो पहले एकेडमी व निजी स्कूलों में स्वीमिंग कोच के तौर पर काम करती थी। कुछ महीने पहले नौकरी छोड़कर वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही है।

भाई के Flate में ले जाकर किया Rape

पिछले साल ही पश्चिम जिले में तैनात एक सिपाही से उसकी इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई थी। बताया जा रहा है कि वो सिपाही पानीपत के हटवाला गांव का रहने वाला है। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और उनका मिलना-जुलना शुरू हो गया। कहना है कि नवंबर में सिपाही ने घूमने के बहाने लड़की को मालवीय नगर बुलाया था। वहां उसने अपने चचेरे भाई के फ्लैट पर ले जाकर पहली बार लड़की से शारीरिक संबंध बनाये और उसका वीडियो बनाया। बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने का डर दिखाकर सिपाही ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने दिल्ली पुलिस के सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली युवती कल्याणपुरी की रहने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित सिपाही ब्लैकमेल कर सात महीने से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। कुछ दिनों पहले युवती ने कल्याणपुरी थाने में जाकर लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

ADVERTISEMENT

लड़की को धमकाकर कर रहा है मनमानी

महिलाओं से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का दावा करने वाली दिल्ली पुलिस एक युवती की शिकायत पर इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं कर रही क्योंकि उसने दिल्ली पुलिस के सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सात माह पहले इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती करने के बाद सिपाही ने उसे मालवीय नगर बुलाकर पहली बार हवस का शिकार बनाया। लड़की ने जब सिपाही पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तब वह उसकी बातों पर टाल मटोल करना शुरू कर दिया। तब लड़की ने जैसे तैसे सिपाही के घरवालों का पता लगाया और उनसे मुलाकात करके शादी करने की बात कही, लेकिन वहां से भी उसे मायूसी ही हाथ लगी। इसके बाद लड़की ने सिपाही से दूरी बनाना बेहतर समझा, मगर सिपाही तब भी बाज नहीं आया और उसे धमकाकर मनमानी करता रहा।

ADVERTISEMENT

FIR लिखने की बजाए थाने में बताई तरकीब

तंग आकर चार जून को पीड़ित लड़की कल्याणपुरी थाने पहुंची और सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगा मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी। थानाध्यक्ष ने उसकी शिकायत महिला सब इंस्पेक्टर के पास भेज दी। आरोप है कि महिला सब इंस्पेक्टर ने लड़की को दोपहर डेढ़ बजे से रात नौ बजे तक पूछताछ के बहाने थाने में बैठाए रखा। उस दौरान सिपाही को थाने बुलाकर उससे बात की गई और फिर उसे वापस भेज दिया गया। देर रात लड़की को मालवीय नगर थाने ले जाकर छोड़ दिया। लड़की को ये कहकर टाल दिया गया कि उसके साथ मालवीय नगर इलाके में रेप हुआ है। ऐसे में मालवीय नगर पुलिस ने सिपाही को बुलाकर कहा कि वह उससे शादी कर ले जिससे मुकदमे से बच जाएगा। अधिकारी के सुझाव पर सिपाही ने पांच जून को लड़की को गाजियाबाद के कोर्ट में ले जाकर शादी भी कर ली और लड़की को उसके कल्याणपुरी वाले घर पर छोड़ दिया। आरोप है कि रेप, धमकाने और ब्लैकमेल करने के संगीन मुकदमे से बचने के लिए उससे चुपचाप शादी की है, मगर साथ रखने को तैयार नहीं। 
 

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT