जोधपुर की 40 साल पुरानी रंजिश में कत्ल, खून का बदला खून, इंतकाम की आग में जल रहे दो खानदानों में फिर हुआ एक कत्ल

ADVERTISEMENT

जोधपुर की 40 साल पुरानी रंजिश में कत्ल, खून का बदला खून, इंतकाम की आग में जल रहे दो खानदानों में फि...
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

जोधपुर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

Rajasthan Crime News: राजस्थान के जोधपुर शहर के खेडी सालवा गांव में गुरुवार शाम लोग शादी के जश्न में डूबे थे। तभी पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़हाट से गूंज उठा। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि मरने वाले का नाम अनिल लेगा था। अनिल शादी में शरीक हो ने आया था। वो डिनर करके लौट रहा था तभी उसे गोलियां मारी गईं। गोली लगने के बाद अनिल को पहले बनाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां ज्यादा गंभीर हालत में जोधपुर के लिए रवाना किया गया लेकिन बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

पिता की हत्या का बदला

सनसनीखेज कत्ल की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि खेडी सालवा गांव में शादी के बाद हुई फायरिंग में अनिल लेगा नाम युवक की मौत हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार खेड़ी सालवा गांव में शादी समारोह में अनिल लेगा उसके भाई सहित अन्य लोग शामिल हुए थे। यहां उससे पारिवारिक रंजिश रखने वाले थानाराम परिवार से उसके बेटे और अन्य साथी भी आए हुए थे। शादी के बाद दोनों गुट आमने सामने हुए तो किसी ने अनिल लेगा के सिर में गोली मार दी। फायरिंग से वहां अफरा तफरी मच गई।

ADVERTISEMENT

दिनदहाड़े युवक को गोलियों भूना

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि ऐसा लग रहा है कि थानाराम परिवार के लोग कत्ल के मकसद से ही आए थे। पुलिस थानाराम के बेटे जगदीश, चेनाराम, जगदीश के बेटे विश्नाराम, अशोक व अन्य की तलाश कर रही है। दरअसल कत्ल के तार 40 साल पुरानी रंजिश से जुड़े हैं। करीब 40 साल पहले थानाराम साहू ने अनिल लेगा के दादा की हत्या कर दी थी। इसका बदला अनिल और उसके साथियों ने 2018 में थानाराम की हत्या कर लिया था। जब वह अपने पोतो के साथ स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहा था तभी थानाराम की हत्या कर दी गई।

40 साल पुरानी खूनी रंजिश

थानाराम के कत्ल के बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश और तेज हो गई। अब आज वापस थानाराम के परिजनों ने बदला लिया है। मृतक अनिल के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की तलाश में अब पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों को नामजद कर दिया है। पूरे जोधपुर जिले में पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी गई है।
 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜