बीवी ने कहा मेरे पति का सिर कुचल दो, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, पति को दी दर्दनाक मौत!

ADVERTISEMENT

बीवी ने कहा मेरे पति का सिर कुचल दो, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, पति को दी दर्दन...
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

जयपुर से विशाल शर्मा की रिपोर्ट 

RAJASTHAN CRIME NEWS: प्यार के नशे में मदहोश बीवी ने अवैध संबंधों की राह में रोड़ा बने अपने ही पति को जान से मरवा दिया। प्रेमिका के हुकुम को पालन कर प्रेमी ने उसके पति को ऐसी मौत दी की उसके शव की शिनाख्त तक ना हो सकी। पति का चेहरा ही पत्थरों से कुचल दिया गया। कहते है ना कानून के हाथ इतने लम्बे होते है कि आरोपी कितने ही कदम आगे दौड़े पुलिस उसे दबोच ही लेती है। ठीक ऐसा ही हुआ राजस्थान के जयपुर में जहां बीते दिनों जमवारामगढ़ की झाड़ियों में एक व्यक्ति का कत्ल कर लाश ठिकाने लगा दी गई थी। इस केस में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कातिलों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

हत्याकांड में खुलासा

कातिलों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा 

दरअसल आंधी थाना इलाके में दांतली घाटी बंधे रास्ते पर सुनसान जगह पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक व्यक्ति का पत्थरों से सिर कुचला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जांच के बाद पता चला कि मरने वाला अलवर निवासी विश्वनाथ योगी है। लाश की शिनाख्त होने के बाद मृतक के भाई की ओर से आंधी थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया गया। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए खासतौर पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कई जगह के  सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद से हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। वारदात का पर्दाफाश करते हुए अलवर निवासी आरोपी महेश उर्फ रवि, राजेश कुमार और महेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

ADVERTISEMENT

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश

पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या की साजिश मृतक की बीवी ने रची थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक विश्वनाथ योगी और आरोपी महेश कुमार उर्फ रवि योगी जयपुर शहर में ई रिक्शा चलाते थे। मृतक विश्वनाथ महीने में एक दो बार गांव आता था और करीब 10 महीने पहले जयसिंहपुरा खोर में एक प्लाट खरीदा था, जहां पर कुछ दिनों के लिए मृतक विश्वनाथ की पत्नी भी रही थी। दरअसल योगी की पत्नी ममता देवी का करीब तीन साल से आरोपी महेश कुमार उर्फ रवि योगी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ममता के पति विश्वनाथ को इन रिश्तों की जानकारी हो गई थी। पति की नजर थी लिहाजा ममता अपने प्रेमी से नहीं मिल पाती थी। 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

प्रेमी ने पति को दी दर्दनाक मौत

यही वजह थी कि ममता ने पति को हमेशा हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्लानिंग के मुताबिक महेश कुमार उर्फ रवि योगी ने अपने साथ जयपुर में ई रिक्शा चलाने वाले गांव के ही राजेश कुमार मीणा उर्फ राजू मीणा और महेंद्र कुमार योगी को धनराशि का लालच देकर अपने साथ हत्या की योजना में शामिल कर लिया। बीती 2 अक्टूबर को मृतक की पत्नी ममता ने अपने प्रेमी महेश कुमार उर्फ रवि को सूचना दी कि आज उसका पति विश्वनाथ पीहर जा रहा है। प्लानिंग के अनुसार प्रेमी ने विश्वनाथ योगी को उसके ससुराल जाने से पहले ही अपने साथी राजेश मीणा और महेंद्र योगी के साथ मिलकर जमवारामगढ़ में ही रोक लिया। ये आरापी विश्वनाथ को भैंस दिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गए। जहां पत्थरों से पीटकर विश्वनाथ का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान छुपाने के लिए जेब से मोबाइल और कागजात भी निकाल लिए और मृतक की मोटरसाइकिल से ही वापस जयपुर शहर की तरफ लौट आए। खुलासे के बाद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल विश्वनाथ की पत्नी ममता देवी, उसके प्रेमी महेश कुमार उर्फ़ रवि योगी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜