महुआ पर लगाए गए आरोप भाजपा की ओर से उनके खिलाफ चलाया गया ‘चरित्र हनन’ का अभियान : भाकपा (माले)

ADVERTISEMENT

महुआ पर लगाए गए आरोप भाजपा की ओर से उनके खिलाफ चलाया गया ‘चरित्र हनन’ का अभियान : भाकपा (माले)
Photo
social share
google news

MAHUA MOITRA CASE: भाकपा (माले) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा का समर्थन करते हुए मंगलवार को दावा किया कि यह भाजपा द्वारा उनके (महुआ) खिलाफ चलाया गया ‘‘चरित्र हनन’’ अभियान है।मोइत्रा संसद में सवाल पूछने के बदले रिश्वत लेने के आरोपों का सामना कर रही हैं। 

भट्टाचार्य ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि मोइत्रा को नरेन्द्र मोदी नीत सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के खिलाफ संसद में अपने जोरदार भाषणों के लिए जाना जाता है। उन्होंने दावा किया कि यह ‘‘महुआ मोइत्रा के खिलाफ चरित्र हनन अभियान है।’’

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई ने आरोप लगाया है कि रियल एस्टेट से लेकर ऊर्जा तक के विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने संसद में सवाल पूछने के लिए मोइत्रा को पैसे दिए थे। इसके जवाब में, मोइत्रा ने उनके खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। 

ADVERTISEMENT

पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने सोमवार को दावा किया था कि संसद में ‘सवाल पूछने के बदले पैसे लेने’ का तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा पर लगाया गया आरोप उन्हें बदनाम करने की कोशिश है, क्योंकि वह केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के खिलाफ काफी मुखर हैं।

(PTI)

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜