Delhi Crime News: दिल्ली में पकड़ा गया मुन्ना भाई LLB!

ADVERTISEMENT

Delhi Crime News: दिल्ली में पकड़ा गया मुन्ना भाई LLB!
social share
google news

Delhi Crime News : शाहदरा जिला पुलिस ने एक फर्जी वकील सुमित शर्मा उर्फ सुमित पंडित को गिरफ्तार किया है। यह वकील पिछले कई सालों से वकालत कर रहा था। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान पाया कि इसकी सभी डिग्रियां फर्जी हैं। इस संबंध में जय प्रकाश गुप्ता ने शिकायत की थी। जयप्रकाश गुप्ता ने यूपी के आगरा स्थित बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी से वकील के बारे में जानकारियां मांगी थी। वहां से जवाब आया था कि सुमित ने वकालत के कोर्स में एडमिशन लिया था। 2010 में उसने प्रथम वर्ष की परीक्षा पास की थी, लेकिन सेकैंड और थर्ड इयर में वो फेल हो गया था। बावजूद इसके उसने नकली मार्कशीट बनवा ली थी। इसके आधार पर सुमित ने Bar Council Of Delhi में एनरोल भी करा लिया था।

पीड़ित जय प्रकाश गुप्ता ने आनंद विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था। शाहदरा के डीसीपी आर सत्य सुंदरम ने बताया कि शाहदरा जिले के डिस्ट्रिक इंवेस्टिगेशन यूनिट ने जांच की और आरोपों को सही पाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जिस शिकायतकर्ता ने इस बात का खुलासा किया है, आरोप है कि इस वकील ने उसकी कोठी भी कब्जा रखी है।

बताया जाता है कि गिरफ्तार वकील शाहदरा के एक दबंग परिवार का लड़का है। उसके पिता का नाम विष्णु पंडित है जो इलाके में दबंगई के लिए जाना जाता था। मकानों पर कब्जे दुकानों पर कब्जे यह इनका पेशा था। विष्णु पंडित को रेप के केस में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शनों में यह अग्रिम भूमिका निभाया करता था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜