बच्चों के साथ वक्त बिता रही है पाकिस्तान से लौटी अंजू, अंजू से मिलने के बाद बच्चे भी हैं खुश

ADVERTISEMENT

बच्चों के साथ वक्त बिता रही है पाकिस्तान से लौटी अंजू, अंजू से मिलने के बाद बच्चे भी हैं खुश
जांच जारी
social share
google news

अलवर से हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट

Anju Case: बच्चों के लिए भारत लौटी अंजू को बच्चे मिल चुके हैं। बच्चे उसके साथ हैं। तो अंजू बच्चों के साथ समय बिता रही है। जैसे ही बेटा अंजू के पास आया। अंजू ने उसे गले लगाया। अब दोनों बच्चे खुश हैं। अंजू के साथ हैं। तो अंजू भी बच्चों के साथ शॉपिंग कर रही हैं व घूम रही हैं। अंजू ने कहा कि वो नौकरी तलाश रही है। जल्द ही वो नौकरी करेंगे। अभी वो दिल्ली में किराए पर रह रही है।

भारत लौटी अंजू को मिले बच्चे

अंजू का मायका मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित टेकनपुर में है। अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसने खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। यहां पहुंच कर अंजू ने कहा था कि वो पति अरविंद से तलाक लेने आई हैं। साथ ही बच्चों को भी अपने साथ पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेंगी। 

ADVERTISEMENT

पति अरविंद से तलाक लेंगी अंजू

अलवर जिले के भिवाड़ी में रहने वाली अंजू ने 25 जुलाई को अपने 29 साल के दोस्त नसरुल्लाह से निकाह किया था... जिसका घर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर जिले में है... दोनों साल 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे... पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्लाह से शादी के बाद से अंजू लगातार वहीं रह रही थी, लेकिन अब पाकिस्तान सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद वो भारत स्वदेश लौट आई है... पाकिस्तान जाकर अंजू से अपना धर्म भी बदल लिया था... और फातिमा बन गई थी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜