UP Crime: छलकते जाम के बीच यूं हुआ डबल मर्डर, चौंका देगी क्राइम की ये कहानी!

Jhansi Double Murder: पुलिस ने मनोज और महेश की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने दारु मुर्गे वाली पार्टी में हुए डबल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

CrimeTak

14 Dec 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:32 PM)

follow google news

Jhansi Crime News: 07 अक्टूबर की शाम झांसी के बबीना इलाके में दोस्तों की शराब मुर्गे की पार्टी (Party) चल रही थी। ये पार्टी निर्माणाधीन एपेक्स फैक्ट्री (Factory) की इमारत में चल रही थी। ये दारु की पार्टी मनोज नाम के कारोबारी ने दी थी। इसी पार्टी के बाद इमारत में मनोज और महेश नाम के शख्स लहुलुहान मिले और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौके पर देखा गया तो दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे और पास में ही खून से सना हथौड़ा भी पड़ा था। झांसी के इस दोहरे हत्याकांड को करीब ढेड़ महीना बीत चुका था और पुलिस कातिलों की तलाश में खाक छानती घूम रही थी। अब करीब डेढ़ महीने बाद इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस नें सनसनीखेज खुलासा किया है।

मनोज और महेश की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया है कि यह पूरी वारदात एक जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर अंजाम दी गई थी। पार्टी के दौरान ही खून खराबा किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को महेश का एक वीडियो मिला जो कि उसके मोबाइल में कैद था। इस वीडियों में घायल महेश हमलावरों के नाम बताने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने इस जानकारी के बाद हंसारी में रहने वाले विनोद श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस ने जंडेल, पप्पू उर्फ मोहर सिंह, सतीश, सज्जन उर्फ सचिन सिंह, आशीष, सुनील, अरुण निवासीगण ग्राम सफ़ा थाना बबीना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि सभी लोग मिलकर जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। एक जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में उनमें विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन सभी लोग मनोज की फैक्ट्री में पार्टी कर रहे थे। पार्टी के दौरान ही विवादित जमीन का प्रकरण छिड़ गया, जिसके चलते हत्यारोपियों ने मिलकर हथौड़े व डंडे से वार कर मनोज तथा महेश की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए थे।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp