Maharashtra Crime News: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लगभग छह लोगों के समूह ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
महाराष्ट्र में शिंदे गुट शिवसेना के नेता की चाकू मारकर हत्या, छह हमलावरों ने घेरकर मारे चाकू
Maharashtra Crime News: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लगभग छह लोगों के समूह ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
ADVERTISEMENT
जांच में जुटी पुलिस
27 May 2023 (अपडेटेड: May 27 2023 5:14 PM)
नेता शब्बीर शेख पर धारदार हथियार से हमला
ADVERTISEMENT
हिल लाइन थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रंजीत डेरे ने बताया कि शुक्रवार रात उल्हासनगर की जय जनता कॉलोनी में शब्बीर शेख (45) नामक एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि शेख को चार महीने ही पहले ही शिंदे नीत शिवसेना की उल्हासनगर इकाई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी
पुलिस को शक है कि जीन्स निर्माण व्यवसाय से जुड़े शेख की हत्या पैसों के लिए की गई है। अधिकारी ने बताया कि उक्त घटना में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है।
(PTI)
ADVERTISEMENT