दो बीवी और तीसरी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, दिलजले ने दिन दहाड़े काट दिया Ex Girlfriend का गला, कत्ल होता रहा भीड़ तमाशा देखती रही! 

TANSEEM HAIDER

27 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 27 2024 4:09 PM)

काली पैंट वाला शख्स मुंह पर कपड़ा बांधे पास में मुड़ कर कुछ बोलता है और फिर दो कदम साथ चलकर लड़की को पकड़ने की कोशिश करता है। लड़की हाथ झटकने की कोशिश करती है और चिल्लाती है। लड़का इतना बेखौफ है कि तमाम लोगों की मौजूदगी में लड़की के जिस्म पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगता है। 

follow google news

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से राकेश मिश्रा पेंड्रा की रिपोर्ट

Gaurela-Pendra-Marwahi: शर्म शर्म और सिर्फ शर्म। शर्म इस लड़के की खौफनाक करतूत पर और शर्म आसपास खड़े तमाशबीनों पर आती है। इन डरावनी तस्वीरों में छुपी है शर्मिंदगी की ऐसी दास्तान जिसके सामने सरकार के बेहतर कानून व्यवस्था के तमाम दावे धराशायी हो गये। काले रंग की सलवार- पिंक कुर्ता में नजर आ रही ये लड़की किसी काम से निकली है। तभी काली पैंट और लाल कमीज पहने एक शख्स उसके नजदीक आकर खड़ा हो जाता है। युवती स्कूटी सवार लड़के से कुछ बात कर रही होती है।

यह भी पढ़ें...

गौरेला में युवती का दिनदहाड़े मर्डर

काली पैंट वाला शख्स मुंह पर कपड़ा बांधे पास में मुड़ कर कुछ बोलता है और फिर दो कदम साथ चलकर लड़की को पकड़ने की कोशिश करता है। लड़की हाथ झटकने की कोशिश करती है और चिल्लाती है। लड़का इतना बेखौफ है कि तमाम लोगों की मौजूदगी में लड़की के जिस्म पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगता है। लड़की बीच सड़क पर चीखती चिल्लाती रहती है। नकाबपोश युवक चाकू पर चाकू चलाता जाता है। थोड़ी देर बाद लड़की लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ती है और दम तोड़ देती है।

धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

इस पूरे वाकये के दौरान एक बेहद शर्मनाक तस्वीर दिखी। जिस वक्त युवक लड़की पर चाकू से हमला कर रहा था उस वक्त वहां तमाम और लोग भी मौजूद थे लेकिन किसी ने लड़की की मदद करने की कोशिश नहीं की। आगे की कहानी और भी ज़लालत भरी है। कत्ल करने वाला लड़का सीसीटीवी फुटेज में लाश के पास काफी देर तक खड़ा रहता है। आस पास लोग मौजूद हैं और मौत का तमाशा देख रहे हैं। कत्ल के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस अब कार्रवाई के दावे कर रही है। लेकिन पुलिस और प्रशासन के लिए सोचने वाली बात ये है कि आखिर शहर में कोई कातिल इतना बेखौफ कैसे हो सकता है। 

दिल दहला देने वाला Video

ये वारदात  छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले की है। यहां बीच सड़क लड़की की हत्या करने वाला स्टॉकर और दो दो शादियां कर चुके शख्स का नाम दुर्गेश है। इस दरिंदे ने दिन के उजाले में लड़की को कई बार चाकू मारे और उसका गला काट दिया। 21 साल की लड़की के कत्ल की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवती की पहचान रंजना यादव के तौर पर हुई है। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कुछ घंटों के भीतर खुलासा किया कि आरोपी दुर्गेश प्रजापति पहले ही दो बार शादी कर चुका था और उसके बच्चे हैं। 

हत्या का Live Video आया सामने

29 साल का दुर्गेश लोहारी गांव का रहने वाला है। वो मरवाही के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि दुर्गेश का रंजना के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन पिछले दो महीनों से रंजना ने दुर्गेश से बात करना बंद कर दिया था और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद, दुर्गेश उससे संपर्क करने की कोशिश करता रहा और बाद में उसने रंजना से अपने गिफ्ट और मोबाइल वापस करने के लिए कहा और उस पर दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 

ब्रेकअप के बाद गिफ्ट नहीं लौटाने से था नाराज

दुर्गेश ने 26 जून की सुबह रंजना को बहाने से मिलने के लिए बुलाया। बुधवार की सुबह दुर्गेश ने अपने पेट्रोल पंप के मालिक को सुबह 6 बजे फोन किया और छुट्टी मांगी और यह कहकर चला गया कि वह अब नहीं आएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी दुर्गेश ने हत्या की योजना बहुत पहले बनाई थी और 15 दिन पहले उसने शॉपिंग साइट अमेज़न से चाकू भी मंगवाया था।

छत्तीसगढ़ में बैंक आई थी युवती

प्लान के मुताबिक दुर्गेश गौरेला स्टेट बैंक पहुंचता है जहां वो पहले रंजना के चचेरे भाई के सामने बहुत बात करता था और जैसे ही रंजना ने दुर्गेश को मोबाइल वापस किया, दुर्गेश ने अमेज़न से ऑर्डर किया वही चाकू निकाला और पहले उसके पेट में चाकू मारा और बाद में गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया। आरोपी हत्या की तैयारी से आया था और अपने साथ एक और शर्ट लेकर आया था और कत्ल के बाद उसने अपने कपड़े बदले और इलाके में घूमता रहा। घटना के बाद मारवाही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी को चिचगोह्ना गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

    follow google newsfollow whatsapp