शादी कर दुल्हन को लाया घर, शादी के दो घंटे बाद दूल्हे की लटकती मिली लाश, दुल्हन हुई बेहोश

TANSEEM HAIDER

04 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 4 2024 7:37 PM)

दूल्हे ने शाम को अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ डांस करने के लिए डीजे मंगाया था, डीजे के लिए एडवांस पैसे भी दे दिए थे। अभी घर के लोग खुशियों में झूम रहे थे कि तभी किसी रिश्तेदार ने घर की दूसरी मंजिल के कमरे में देखा कि दूल्हे की लाश पंखे से लटक रही है।  

CrimeTak
follow google news

इटावा से अमित तिवारी की रिपोर्ट

Uttar Pradesh: ये दर्दनाक खबर यूपी के इटावा की है। यहां गांव शिवरा में एक शादी के घर में मातम छा गया। दरअसल रिटायर्ड फौजी ज्ञान सिंह के छोटे बेटे सत्येंद्र की बारात 2 जुलाई को घर से बड़ी धूमधाम के साथ पास के ही गांव के लिए निकली थी। रात भर बैंड बाजा बारात हुआ। विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ और 3 जुलाई की दोपहर 2 बजे दूल्हा दुल्हन को विदा कर अपने घर ले आया।

यह भी पढ़ें...

शादी के 2 घंटे बाद दूल्हे का सुसाइड

नई नवेली दुल्हन घर आई थी। घर में खुशियां थीं। सभी मेहमान जमा थे। यहां तक कि दूल्हे ने शाम को अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ डांस करने के लिए डीजे लगाने के लिए एडवांस पैसे भी दे दिए थे। अभी घर के लोग खुशियों में झूम रहे थे कि तभी किसी रिश्तेदार ने घर की दूसरी मंजिल में बने कमरे देखा तो दूल्हे की पंखे से लटकती लाश नजर आई। 

लाश देखकर दुल्हन बेहोश

जी हां शादी से घर आने के महज 2 घंटे बाद यानि शाम 4:00 बजे घर के लोगों ने देख के दूल्हा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आनन-फानन में सतेंद्र को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत से घर में मातम छा गया। दुल्हन ने ठीक से अभी अपने पति का चेहरा भी नहीं देखा था। पति की लाश देखकर दुल्हन गश खाकर गिर पड़ी।

खुश था, पता नहीं ऐसा क्यों किया

सतेंद्र के भांजे अमित यादव ने बताया कि:

हमसे तो मामा ने कहा कि जनरेटर और डीजे ले आओ शाम को कार्यक्रम होगा, सब कुछ खुशी-खुशी चल रहा था, उन्होंने खुद अपनी मम्मी से कहा कि रात का जगा हुआ हूं मैं कुछ आराम कर लूं, दूसरी मंजिल पर आराम करने चला गया उसके बाद जब देखने गए तो अंदर से कुंडी लगी थी खिड़की से देखा तो उसमें फांसी से लटके हुए थे, आनन फानन में निकाला डॉक्टर के पास ले गए वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, फिर पुलिस को सूचना दी गई।

विदाई के दो घंटे बाद खुशियां मातम में बदल गईं। सभी यह जानना चाहते थे कि आखिर दूल्हे की आत्महत्या की वजह क्या है? यह रहस्य अभी भी रहस्य बना हुआ है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ऊसराहार की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की टीम आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

परिजनों में मचा कोहराम

सतेंद्र के मोबाइल फोन के डीटेल निकाले जा रहे हैं। इस बीच पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सतेंद्र के परिजनों ने बताया कि सब कुछ अच्छे से हो रहा था। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। सतेंद्र भी अपनी शादी से खुश था लेकिन उसने आत्महत्या क्यों कर ली यह समझ में नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि ज्ञान सिंह फौजी की तीन संतान है जिसमें एक बड़ा बेटा है जिसकी शादी हो चुकी है दूसरे नंबर की बेटी है उसकी भी शादी हो गई है जबकि तीसरे नंबर का सतेंद्र जिसने आत्महत्या कर ली। 

    follow google newsfollow whatsapp