नोएडा के हेलमेट वाले किलर, महिला को सरेराह मारी गोलियां, मौके पर मौत

UP Crime News Noida: राजकुमारी को उस वक्त गोली मारी गई जब वो काम पर जा रही थी। दो बाइक सवार बदमाश राजकुमारी को गोली मारकर फरार हो गए। मृतक महिला सूरजपुर में नौकरी करती थी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

26 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 26 2023 5:21 PM)

follow google news

ग्रेटर नोएडा से अरुण त्यागी की रिपोर्ट

UP Crime News Noida: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका एक ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब दादरी थाना कस्बे की सरस्वती विहार कॉलोनी में सुबह  दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशो की धर पकड़ में जुट गई है।

महिला की गोली मारकर हत्या 

दरअसल,  सुबह  करीबन 8:30 बजे दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विहार कॉलोनी में राजकुमारी को गोली मारी गई। राजकुमारी की उम्र लगभग 40 साल थी। राजकुमारी को उस वक्त गोली मारी गई जब वो काम पर जा रही थी। दो बाइक सवार बदमाश राजकुमारी को गोली मारकर फरार हो गए। मृतक महिला सूरजपुर में नौकरी करती थी। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उनका जिला पलवल के ग्राम घोड़ी निवासी मौसी सोनिया उर्फ सोनू से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आए दिन वह धमकी देती रहती थी। 

रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान बताया कि दादरी के सरस्वती विहार में दो बाइक सवार बदमाश कम पर जा रही महिला को गोली मारकर फरार हो गए । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। महिला की हत्या के मामले में कुछ पारिवारिक विवाद व अन्य बातें भी संज्ञान में आ रही है उन सभी की गहनता  से जांच की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp