17 दिन से लापता नाबालिग का टुकड़ों में मिला कंकाल, पानी की पाइप लाइन में दफ्न थी लड़की की लाश 

TANSEEM HAIDER

13 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 13 2024 7:50 PM)

लोग उस वक्त हैरान रह गए जब पीने के पानी की लाइन से भयानक दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पाइप लाइन की मिट्टी में दबा हुआ 16 साल की लड़की का कंकाल पड़ा था।

CrimeTak
follow google news

रीवा से विजय कुमार की रिपोर्ट

Rewa: रीवा से गायब हुई लड़की की लाश घर से 300 मीटर दूर मिलने पर हड़कंप मच गया। अलग-अलग टुकड़ों में लड़की का कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। यह कंकाल पानी की पाइप लाइन में मिला। परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। 17 दिन पहले परिजनों ने इस लड़की की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। दलित परिवार की ये लड़की सुबह अचानक घर से गायब हो गई थी। घरवालों ने उसकी तलाश आसपास के इलाके में की मगर कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें...

पानी की पाइप लाइन में दफ्न थी लड़की की लाश 

यह सनसनीखेज मामला मऊगंज जिले के थाना नईगढ़ी हरदिया गांव का है। 30 मई को गांव में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब पीने के पानी की लाइन से भयानक बदबू आ रही थी। लोगों ने नजदीक जा कर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पाइप लाइन की मिट्टी में 16 साल की लड़की का कंकाल दबा पड़ा था। परिजनों ने कपड़ों के जरिये कंचन की पहचान कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम को शव के कई टुकड़े मिले जो कंकाल में तब्दील हो चुके थे। कई टुकड़े अलग-अलग दफ्न थे।

17 दिन से लापता नाबालिग का टुकड़ों में मिला कंकाल

16 साल की कंचन साकेत 13 मई की सुबह लगभग 4 बजे घर से गायब हो गई थी। जिस रोज कंचन गायब हुई उस रोज घर में सिर्फ माँ-बेटी ही मौजूद थीं। कंचन के पिता प्रयागराज गए हुए थे। बेटी के गायब होने से माँ परेशान हो गई। पहले तो आस पास तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। परिजन हर रोज थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस थाने से उन्हे लौटा देती थी। मजबूरन कंचन के परिवार वालों ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई। 

कौन है कंचन का कातिल?

इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। हालांकि थोड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। शव मिलने के बाद कंचन के परिजनों ने आशंका जताई है कि कंचन के साथ रेप हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। कत्ल के बाद आरोपियों ने शव को नाली में दफ़न कर दिया। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    follow google newsfollow whatsapp