'मुर्गा' बनकर मनचले लड़के बोले, 'आज से हम लड़कियों को कभी नहीं छेड़ेंगे', वीडियो वायरल है

Meerut Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों मेरठ का एक वीडियो वायरल है जिसमें पब्लिक ने दो मनचले लड़कों को मुर्गा बनाकर उन्हें सरे आम सजा दी।

मेरठ में मनचले लड़कों को पब्लिक ने दी सजा

मेरठ में मनचले लड़कों को पब्लिक ने दी सजा

01 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 1 2024 11:20 AM)

follow google news

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद ही दिलचस्प मगर आंखें खोल देने वाली खबर सामने आई है। ये खबर हर उस शख्स के लिए सबक है जो राह चलती लड़कियों और महिलाओं पर फिकरे कसते हैं और उनके साथ छेड़खानी करना अपनी पसंद का काम समझते हैं। लेकिन मेरठ से आई ये तस्वीर बहुत से लोगों को आइना दिखा सकती है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

असल में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और उस वीडियो में कुछ लड़के सड़क पर मुर्गा बने हुए कुकड़ू कूं तक बोल रहे हैं। साथ ही वो ये भी कहते सुने जा सकते हैं कि आज के बाद छेड़छाड़ नहीं करेंगे। इस वायरल वीडियो में दिखाई पड़ जाएगा कि इन लड़कों को सड़क पर सरेआम मुर्गा बनाने वाले शख्स ने हाथ में एक राइफल पकड़ी हुई है और वो धमकाते हुए लड़कों को सड़क पर मुर्गा बना रहा है। 

मनचले बन गए 'मुर्गा'

असल में ये किस्सा कुछ यूं हैं कि मेरठ में कुछ मनचले लड़के एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे। लोहिया नगर थाना इलाके में जब लड़कियां अपनी कोचिंग के लिए वहां सड़क से गुजर रही होती हैं तो ये मनचले लड़के लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं। यहां तक कि कुछ मनचलों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई कि वो लड़कियों के हाथ तक पकड़ लेते थे। 

सजा देने वाले के हाथ में थी राइफल

ये उस इलाके का रोज का किस्सा था। और इसे रोकने वाला भी कोई नहीं था। लेकिन मंगलवार को वहां कुछ शरीफ लोगों ने इन मनचलों को पहले तो लड़कियों को छेड़ने से मना किया, लेकिन जब वो नहीं मानें और तरह तरह की धौंस देने लगे तो उन शरीफों ने चेहरे से शराफत का चोला उतारा और हाथ में राइफल लेकर लड़कों से बात की। राइफल देखते ही मनचले लड़कों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। और सब बड़े अदब और तमीज से पेश आने लगे। ऐसे में उन शरीफ लोगों ने ये सोचा कि ये लोग ऐसे नहीं मानेंगे जब तक इन्हें सरेआम सजा न दी जाए जिसकी वजह से इन्हें शर्मिंदा होना पड़े। तो उन शहरियों ने दो मनचलों को पकड़कर उन्हें सड़क पर ही मुर्गा बनाया। और पहले तो उनसे कुकड़ू कूं कहलवाया और फिर उनसे इमला बुलवाया, हम आज से लड़कियों को कभी नहीं छेडेंगे...राइफल वाले हाथों को देखकर मनचले लड़के रोते रोते इमला दोहराने लगे। लेकिन बात इतनी ही नहीं थी। इन लड़कों को सजा देने के लिए कुछ और लोग आगे आए और उन् लोगों ने इन लोगों ने मनचले लड़कों को जमकर थप्पड़ भी मारे। और सारी हेकड़ी उतारकर रख दी। लेकिन उनकी इस वाकये का किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया तो वो फौरन वायरल हो गया। 

भीड़ ने दी लड़कों को सजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस समय यह घटना हुई काफी भीड़ जमा हो गई। एक लड़का बाइक पर बैठा है जबकि दूसरे लड़के को भीड़ ने घेर रखा है। ये दोनों लड़के गली नंबर-13 आशियाना कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि पीटने वाले लोगों का कहना है कि यहां से गुज़रने वाली लड़कियां रोज शिकायत करती हैं कि उनके साथ ये लड़के छेड़खानी करते हैं, जिसकी वजह से वो बहुत परेशान हैं। 

पुलिस कर रही है जांच

इसी बीच मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो वायरल वीडियो वायरल हो रहा है वो लोहिया नगर थाने का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है  

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp