ISI के लिए जासूसी करने वाला एजेंट गिरफ्तार, हनीट्रैप में फंसा और पाकिस्तानी एजेंट को दी नेवी-आर्मी की खुफिया सूचनाएं 

Lucknow: गोवा के जिस Naval Shipyard पर राम सिंह काम करता था वहां भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रमादित्य, आईएनएस विक्रांत जैसे कई महत्वपूर्ण Warships आते थे। जांच के दौरान सामने आया कि हनी ट्रैप में फंसा कर पहले राम सिंह से पाकिस्तान की महिला आईएसाई एजेंट ने कीर्ति कुमारी बनकर दोस्ती की। फिर पैसों का लालच देकर राम सिंह से जासूसी करवाने लगी।

CrimeTak

19 May 2024 (अपडेटेड: May 19 2024 6:00 PM)

follow google news

Uttar Pradesh: यूपी एटीएस ने लखनऊ से राम सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। जासूसी की जानकारी तब मिली जब राम सिंह के बैंक खातों की डिटेल सामने आई। राम सिंह के खाते में बीते दो साल से अचानक बड़ी रकम ट्रांसफर हो रही थी। दरअसल पकड़ा गया राम सिंह GOA Shipyard Naval Base में पार्ट टाइम कर्मी के तौर पर इंडियन नेवी के Warships में  Insulation लगाने का काम करता था।

गोवा में थी राम सिंह की तैनाती

और पढ़ें...

गोरखपुर के पिपराइच के रमवापुर का रहने वाला मर्चेंट नेवी कर्मी राम सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गोवा के जिस Naval Shipyard पर राम सिंह काम करता था वहां भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रमादित्य, आईएनएस विक्रांत जैसे कई महत्वपूर्ण Warships आते थे। जांच के दौरान सामने आया कि हनी ट्रैप में फंसा कर पहले राम सिंह से पाकिस्तान की महिला आईएसाई एजेंट ने कीर्ति कुमारी बनकर दोस्ती की। फिर पैसों का लालच देकर राम सिंह से जासूसी करवाने लगी।

पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था पिपराइच का युवक

आरोप है कि राम सिंह ने लड़की के जाल में फंसकर नेवी की कई गोपनीय सूचना पाकिस्तानी एजेंट को भेज दीं। राम सिंह ने पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय नौसेना के कई Warships की फोटो और नेव बेस की वीडियो पाकिस्तानी एजेंट को भेजी हैं। पाकिस्तानी महिला जासूस ने राम सिंह के बैंक खाते में कई बार में बड़ी धनराशि जमा कराई। ये भी खुलासा हुआ है कि राम सिंह कई दूसरे जासूसों को भी पैसा भेजता था। 

पाक महिला एजेंट के हनीट्रैप में फंसा रामसिंह

भारतीय नौसेना के मूवमेंट की फोटो वीडियो बनाकर राम सिंह ने आईएसआई एजेंट को भेजी थीं। राम सिंह के मोबाइल फोन और बैंक खाता से आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले कई अन्य लोगों की भी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि यूपी एटीएस जल्द कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp