मुंबई के धारावी में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, फिर कर ली खुदकुशी

Mumbai News: बताया जा रहा है कि पति अनिल धूरिया शराब का आदी था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा भी होता था।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

05 May 2023 (अपडेटेड: May 5 2023 9:50 AM)

follow google news

Mumbai Crime News: मुंबई के धारावी इलाक़े ने में पति ने पत्नी को आग लगा दी और फिर ख़ुद आत्महत्या कर ली। ये घटना अशोक गली, नाइक नगर, धारावी की बताई जा रही है। इस हादसे में पति-पत्नी अनिल धूरिया व पिया धूरिया की मौत हो गई है।

दोनों पति पत्नी धारावी में साथ रह रहे थे और बताया जा रहा है कि पति अनिल धूरिया शराब का आदी था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा भी होता था। बुधवार शाम करीब 6 बजे अनिल का शराब के नशे में झगड़ा हो गया और प्रिया से मारपीट करने लगा।

कहासुनी इस कदर बढ़ी कि अनिल ने नशे में प्रिया के शरीर पर मिट्टी का तोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद पर मिट्टी की तेल डाल लिया और आग लगा ली। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुरुवार को इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। पिया का गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम को डॉक्टरों ने ऐलान किया कि इलाज के दौरान पिया की भी मौत हो गई है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp