श्रेया भूषण की रिपोर्ट
पति पत्नी ने साथ में छलकाए जाम, पति की हत्या कर रात भर लाश के साथ सोती रही पत्नी, वजह हैरान कर देगी!
26 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 26 2024 8:23 PM)
पत्नी ने पति के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी जान ले ली। कत्ल के बाद पत्नी रात भर नशे की हालत में पति के बगल में चैन की नींद सोती रही। सुबह नींद खुली तो फिर दो पैग लगाए और मदहोश हो कर दोबारा लाश के पास ही सो गई।
ADVERTISEMENT
![पति पत्नी ने साथ में छलकाए जाम, पति की हत्या कर रात भर लाश के साथ सोती रही पत्नी, वजह हैरान कर देगी! CrimeTak](https://akm-img-a-in.tosshub.com/lingo/crtak/images/story/202406/667c2ae9ad6b7-crime-news-265120517-16x9.png?size=360:203)
Surguja: छत्तीसगढ़ में रात में पति पत्नी ने साथ में जाम छलकाए। नशे में दोनों मे झगड़ा हो गया तो पत्नी ने पति के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी जान ले ली। कत्ल के बाद पत्नी रात भर नशे की हालत में पति के बगल में चैन की नींद सोती रही। सुबह नींद खुली तो फिर दो पैग लगाए और मदहोश हो कर दोबारा लाश के पास ही सो गई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से नशे की लत का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति के साथ दारु पीकर उससे झगड़ा किया।
ADVERTISEMENT
पति की लाश के साथ सोती रही पत्नी
फिर गुस्से में आकर उसके सिर पर ऐसा वार किया कि पति की मौत हो गई। इतना करने पर भी उसका दिल नहीं दहला और फिर उसने खूब शराब पी। शराब पीकर पति की लाश के बगल में जाकर लेट गई और चैन से सो गई। अगली शाम जब उसका बेटा सागर घर पहुंचा तो उसने पिता को लहूलुहान देखा और माँ को नशे में धुत पाया। जिसके बाद उसने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया और पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही माँ को हिरासत में ले लिया है।
बेटे ने पहुंचाया मां बाप को अस्पताल
दरअसल सागर घर का इकलौता बेटा है। वो छत्तीसगढ़ के सरगुजा में अपने पिता इंदरलाल और मां सुनीता के साथ रहता था। सागर किसी काम से शहर से एक दिन के लिए बाहर गया था। लेकिन वो नहीं जानता था की जब वो अपने घर वापस लौटेगा तब उसकी पूरी दुनिया तबाह हो चुकी होगी। सोमवार शाम जब सागर अपना काम ख़त्म कर अपने घर लौटा तो जो उसने देखा वो देख कर उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। उसके पिता बिस्तर पर पड़े हुए थे और उनके सिर से काफ़ी खून बह रहा था।
शराब पीकर कर दिया कत्ल
जब सागर ने पास जाकर देखा तो वो खून उसके पिता बेहोश थे। सागर तब और भी ज्यादा हैरान रह गया जब देखा कि वहीं बगल में उसकी माँ नशे की हालत में धुत पड़ी हुई थी। सागर ने समझदारी से काम लेते हुए तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच कर उसकी मां सुनीता को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के सामने पत्नी ने कुबूला अपना जुर्म
पुलिस ने जब सुनीता को हिरासत में लिया तो पूछताछ में सुनीता ने अपने पति की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। पत्नी ने बताया की उसने गुस्से में अपने पति के सिर पर वार करके उसकी जान ले ली। उसने ये भी बताया की दोनों ने साथ में बैठ कर पैग बनाए और दारु पी थी। जिसके बाद नशे में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। उसी गुस्से में पत्नी ने अपने पति की जान ले ली।
ADVERTISEMENT