लॉरेंस बिश्नोई को मासूम बच्चा बोलना पड़ा भारी, साध्वी प्राची यहीं नहीं रुकीं, आगे बोलीं सलमान तो...

Salman Khan-Lawrence Bishnoi: साध्वी प्राची ने सलमान खान और गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई पर की टिप्पणी, जानिए दोनों के बारे में मीडिया से उन्होंने क्या कह दिया।

CrimeTak

25 Oct 2024 (अपडेटेड: Oct 25 2024 6:19 PM)

follow google news

Salman Khan: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को धमकी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर साध्वी प्राची ने एक बयान दिया है। मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत की। साधवी प्राची ने कहा कि जितना उन्होंने देखा और सुना है, उसके मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई एक मासूम बच्चे जैसा नजर आता है। उन्होंने ये भी बताया कि लॉरेंस बिश्नोई असली गांधीवादी है और भाईचारे का सही पालन कर रहा है। साध्वी प्राची ने मीडिया से कहा कि वो किसी अपराधी का समर्थन नहीं करतीं हैं। लेकिन बिश्नोई समाज प्रकृति और जीवों की पूजा करता है, और गांधी जी भी जीवों के पक्षधर थे। इसलिए लॉरेंस भी असली गांधीवादी है। 

सलमान खान को अब क्यों लग रहा है डर?

और पढ़ें...


साध्वी प्राची ने सलमान खान को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई जो सलमान खान के खिलाफ बोल रहा है उसकी वजह भी यही है क्योंकि लॉरेंस प्रकृति और जीवों से प्रेम करता है। साध्वी प्राची ने सलमान खान को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सलमान खान ने कितनी ही लड़कियों का जीवन बर्बाद किया है और आज उसे खतरा महसूस हो रहा है। इस बयान के बाद से ही काफी सवाल भी उठ रहे हैं। आपको बताते हैं कि आखिर साध्वी प्राची कौन हैं। दरअसल साध्वी प्राची एक जाना माना नाम हैं। वो अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। इन्होंने योग और वेद विषयों में डबल एम.ए. की डिग्री हासिल की है। साध्वी ऋतम्भरा की गुरु बहन प्राची ने वेदों पर रिसर्च की और डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की। उनकी पूरी शिक्षा गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार और मुज़फ्फरनगर में हुई।साध्वी प्राची हरियाणा के करनाल में महिला गुरुकुल कॉलेज की प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं। साध्वी प्राची बचपन से ही संघ से जुड़ी रहीं और 1995 में भगवा वस्त्र पहनकर साध्वी बन गईं।

12 महीनों तक जेल से बाहर नहीं आ सकता लॉरेंस 


अब साध्वी देवी ने लॉरेंस पर टिप्पणी की। वही लॉरेंस जो कि साबरमती जेल में बंद है। और इस वक्त 5 राज्यों में लॉरेंस बिश्नोई पर 79 केस दर्ज हैं और 40 मुकदमे अदालत में लंबित हैं। लॉरेंस बिश्नोई पिछले 1 साल और 2 महीने से जेल से बाहर नहीं आया है, और अगले 12 महीनों तक भारत के किसी भी राज्य की पुलिस उसे पूछताछ के लिए जेल से बाहर नहीं ला सकती। भारत के गृह मंत्रालय ने कानूनी प्रावधान के तहत लॉरेंस बिश्नोई को सुरक्षा कवच दिया है, जिसकी वजह से वो अगस्त 2025 से पहले गुजरात की साबरमती जेल से बाहर नहीं निकल सकता। 

लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रा इनाम

और अब बड़ा अपडेट ये भी है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने शिंकजा कसा है। लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, जिसपर NIA ने 10 लाख का इनाम घोषत किया है। अनमोल पंजाबी सिंगर सिद्धूमूसेवाला की हत्या के आरोप में शामिल है और अनमोल फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार है। 14 अप्रैल 2024 जब बॉलीबुड सुपरस्टार सलमान थान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी तो इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी अनमोल बिश्नोई के खिलाफ फायरिंग के मामले में लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था।  

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp