दिल्ली में एक गिलास पानी के लिए रुम पार्टनर का कत्ल, रस्सी से घोंट दिया रुम मेट का गला, आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Delhi Crime: पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि मृतक की गर्दन पर कुछ निशान मौजूद हैं और यह गला घोंट कर कत्ल करने का मामला है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

18 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 18 2024 6:00 PM)

follow google news

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में पुलिस ने 11 जनवरी को हुए कत्ल के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने कत्ल के आरोप में मृतक के रुम मेट दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। दरअसल 11 जनरवरी को दिल्ली के लक्ष्मी पार्क, निहाल विहार से कॉस मिली थी कि किराएदार की लाश कमरे में पड़ी है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर जाकर देखा कि घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में बिस्तर पर एक शव पड़ा हुआ था। कॉल करने वाले के कहे अनुसार शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था।

एक गिलास पानी के लिए कत्ल

पुलिस ने गंभीरता से जांच की और पोस्टमॉर्टम से पता चला कि ये खुदकुशी नहीं बल्कि कत्ल है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि मृतक की गर्दन पर कुछ निशान मौजूद हैं और यह गला घोंट कर कत्ल करने का मामला है। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक दो लड़कों के साथ किराये के मकान में रहता था। कत्ल के बाद से ही दोनों रूम पार्टनर वहां मौजूद नहीं थे और उनके मोबाइल फोन भी बंद पाए गए।

कत्ल के बाद भाग गए यूपी

पुलिस स्टाफ ने उनके मोबाइल फोन को टेक्निकल सर्विलांस पर लिया तो लोकेशन यूपी के हरदोई में मिली। दिल्ली पुलिस की टीम ने हरदोई यूपी में छापेमारी की और एक आरोपी अभय कांत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी अभय कांत मिश्रा ने बताया कि उसने साथ रहने वाले रचित से पीने का पानी मांगा था दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। मृतक रचित ने उन्हें पीने का पानी लेने से मना कर दिया, इस पर दोनों ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp