शादीशुदा महिला ने Blade से लड़के का Private Part काटकर हाथ में पकड़ा दिया, छेड़छाड़ से तंग आ चुकी थी

Woman Cut off Private Part: सीतामढ़ी में एक विचित्र मामला सामने आया है जहां शादीशुदा महिला ने उसे तंग करने वाले लड़के का प्राइवेट पार्ट काट दिया। मह‍िला ने युवक को अकेले मिलने बुलाया उसे लगा शायद वह उसके झांसे में आ गई है। उसी दौरान महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इलाके में बात फैली तब पुलिस को पता चला

CrimeTak

19 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 19 2024 9:57 AM)

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग आ गई थी

point

महिला ने अकेले में मिलने के बहाने बुलाया था

point

गांव में मचा हाहाकार तब जाकर पुलिस को मिली खबर

Sitamarhi, Bihar: एक ऐसा विचित्र मामला सामने आया है जो सही मायने में एक मिसाल और एक सबक भी हो सकता है। मामला बिहार के सीतामढ़ी इलाके का है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपनी परेशानी का जो हल निकाला उसने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया। यहां एक शादीशुदा महिला को एक लड़का बहुत परेशान करता था। घर से निकलते बैठते हमेशा छेड़ता रहता था। जब उस लड़के से महिला बुरी तरह से तंग आ गई तब उसने एक रोज मौका देखकर लड़को को अकेले में मिलने के लिए बुलाया। 

शादी शुदा महिला और आवारा मनचला

महिला के बुलाने के तरीके से लड़के को महसूस हुआ कि उसका जादू चल गया और वो झांसे में आकर महिला से मिलने उसके बताई हुई जगह पर जा पहुँचा। महिला ने भी उसे भनक तक नहीं लगने दी कि उसके साथ क्या ऐसा होने जा रहा है कि इस वक्त के बाद अब वो कहीं का नहीं रह जाएगा। 
सीतामढ़ी का एक गांव हा बड़हरवा। यहां एक 30 साल की शादीशुदा महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। और अक्सर अपने घर के काम के सिलसिले में उसे बाजार से लेकर दूसरे गांव तक जाना पड़ता था। उसी गांव का रहने वाला एक मनचला अक्सर उसे रोकता टोकता रहता था। महिला ने उस लड़के को नज़रअंदाज करके अपने रास्ते पर रवाना हो जाती थी लेकिन महिला की खामोशी ने लड़के को अपनी जीत समझने की भूल करता रहा। धीरे धीरे लड़के की इतनी हिम्मत बढ़ गई कि वो महिला को उसके घर के आसपास आकर न सिर्फ छेड़ता बल्कि अश्लील हरकतें भी करने लगा। 

महिला ने इशारे से लड़के को बुलाया

मगर हद तो तब हो गई जब उस लड़के ने हदों को लांघते हुए महिला को अंधेरे या सूनसान इलाके में पकड़ना और छूना शुरू कर दिया। उस लड़के से जब महिला तंग आ गई तो उसने एक बड़ा फैसला किया। एक रोज उसने लड़के को इशारे से अपने पास बुलाया और कहा कि उसे अकेले में सूनसान जगह पर आकर मिले। लड़का ये समझने की भूल कर बैठा कि शायद महिला उसकी बातों में आ गई और अब वो अपनी मनमर्जी करने को पूरी तरह से आजाद है। 

ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया

लिहाजा वो तय वक्त पर महिला की बताई जगह पर जा पहुँचा। महिला उसे बहला फुसलाकर अपने नजदीक ले आई और उसके पूरे कपड़े उतरवा दिए। लेकिन इससे पहले लड़का कुछ समझ पाता, महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। महिला अपने साथ एक ब्लेड लेकर पहुँची थी। लड़का जैसे ही कपड़े उतारकर उसके नजदीक पहुंचा महिला ने सीधा ब्लेड चला दिया। और उसका प्राइवेट पार्ट को काटकर उसके ही हाथ में पकड़ा दिया। हाथ में खून से सना प्राइवेट पार्ट को देखकर और अपना तेजी से बहता खून देखकर दर्द से तड़पता हुआ लड़का बचने की गरज से गांव की तरफ भागा। 

गांव वालों से पुलिस को पता चला

कुछ लोगों ने लड़के को घायल हालत में देखा तो उसे उठाकर अस्पताल की तरफ भागे। देखते ही देखते ये बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। इलाके के एसपी मनोज कुमार तिवारी के मुताबिक गांव वालों की वजह से यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच और आगे की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। डुमरा थाना पुलिस ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने तक लड़के की पहचान को गुप्त रखा गया है। पुलिस ने बताया कि जख्मी लड़के को शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना है। 

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp