आदिपुरूष में क्यों रामायण के पात्रों को ‘बड़े शर्मनाक ढंग से’ दर्शाया गया है?

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादास्पद बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ के फिल्म निर्माताओं को यह कहते हुए फटकार लगाई कि इसमें रामायण के पात्रों को बड़े शर्मनाक तरीके से दिखाया गया है।

Adipurush Court Decision

Adipurush Court Decision

30 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 30 2023 10:25 AM)

follow google news

Adipurush  Court Decision: आदिपुरूष मूवी पर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने साफ कहा है कि क्या इस मूवी से हिंदुओं की भावनाएं आहत नहीं हुई है? कोर्ट ने आगे कहा, ‘क्या ये सब रूकना नहीं चाहिए।’ इस फिल्म को लेकर जगह-जगह विवाद हो रहा है। कई अदालतें इस मूवी को लेकर अपने-अपने विचार प्रकट कर चुकी है। 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादास्पद बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ के फिल्म निर्माताओं को यह कहते हुए फटकार लगाई कि इसमें रामायण के पात्रों को 'बड़े शर्मनाक तरीके से' दिखाया गया है।

‘आदिपुरूष’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने कहा कि रामायण, कुरान या बाइबिल पर विवादित फिल्में बनायी ही क्यों जाती हैं, जो लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।

न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह की अवकाशकालीन पीठ ने कहा, ‘‘मान लीजिए, कुरान पर एक छोटी डॉक्यूमेंट्री बनायी जाती। क्या आप सोच सकते हैं कि उससे किस प्रकार कानून व्यवस्था की गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है? ‘’

पीठ ने कहा, ‘‘एक फिल्म में भगवान शंकर को त्रिशूल लेकर दौड़ते हुए दिखाया गया है। अब भगवान राम और रामायण के अन्य पात्रों को बड़े शर्मनाक ढंग से दिखाया गया है। क्या यह नहीं रूकना चाहिए?’

Input - PTI

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp