Bengaluru, Karnataka: रेणुकास्वामी मर्डर केस (Renukaswami Murder Case) में जेल जा चुके कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर (Superstar Actor) दर्शन (Darshan) के सामने अब एक और मुसीबत आकर खड़ी हो गई है। एक्टर के साथ-साथ अब उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी भी एक संगीन मामले में फंस चुकी हैं।
अब एक और कानूनी मुसीबत में फंसे Actor दर्शन, इस बार पत्नी विजयलक्ष्मी भी आ गईं लपेटे में, ये है संगीन वजह
18 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 18 2024 9:54 AM)
Renuka Swami Murder Case: रेणुका स्वामी मर्डर केस में जेल जा चुके कन्नड़ फिल्मों के मशहूर एक्टर दर्शन अब एक और कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। लेकिन इस बार अकेले दर्शन नहीं बल्कि उनकी पत्नी भी कानून के शिकंजे में फंसे हैं। मामला वन विभाग का है।
ADVERTISEMENT
Forest Department की चार्जशीट
ADVERTISEMENT
वेबसाइट न्यूज18 कन्नड़ में छपी एक खबर पर यकीन करें तो कर्नाटक राज्य वन विभाग (Forest Department) ने 2 दिन के अंदर एक आरोप पत्र (Chargesheet) दाखिल करने का फैसला लिया है। इस आरोप पत्र में विशेष नस्ल (Reserve Breed) के बत्तखों के अवैध प्रजनन (Breeding) के मामले में FIR दर्ज करने और उसकी सुनवाई में मौजूद न होने के लिए आरोप पत्र दाखिल करने का फैसला लिया गया था।
दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी मुख्य आरोपी
असल में पांच नोटिस के बावजूद एक्टर दर्शन सुनवाई में शामिल नहीं हुए थे। इस मामले में एक्टर दर्शन की पत्नी विजय लक्ष्मी को मुख्य आरोपी बनाया गया है जबकि उनके प्रॉपर्टी मैनेजर नागराज के साथ एक्टर दर्शन को सहयोगी बताया गया है। खुलासा यही है कि मैसूर जिले के टी. नरसीपुर में एक्टर दर्शन ने अपने फार्म हाउस में बत्तख की एक अनोखी नस्ल पाली।
कॉमेडियन चिकन्ना की भी बढ़ी मुसीबत
ये मामला इसलिए और भी ज्यादा पेंचीदा हो गया क्योंकि इस मामले में दर्शन को गिरफ्तार न करके वन विभाग ने भी लापरवाही बरती। कायदा और कानून के मुताबिक बतख की बार-हेडेड गूज नस्ल को रखना गैरकानूनी है। बताया यही जा रहा है कि एक सेलिब्रिटी और ऊंची पहुँच की वजह से उन्हें जांच की इजाजत दी गई। मगर अब वन विभाग ने इस मामले में फिर से तेजी दिखाई है। दूसरी ओर रेणुका स्वामी मर्डर केस में एक्टर चिक्कन्ना की भी मुश्किलें बढ़ती दिखाई देने लगी हैं। रेणुका स्वामी की हत्या से पहले दर्शन ने अपने छोटे भाई के साथ एक पार्टी की थी। लिहाजा कॉमेडियन चिक्कन्ना को भी अब मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।
चिकन्ना के घर पर नोटिस चस्पा
बेंगलुरु की अन्नपूर्णेश्वरी पुलिस स्टेशन आरआर नगर में अभिनेता चिक्कन्ना के घर गई और दरवाजे पर एक नोटिस चिपकाया. डी गैंग की तरफ से रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में दर्शन और उनकी टीम तीन और दिनों तक पुलिस हिरासत में ही रहेगी। ये बात गौर करने वाली है कि दर्शन एक जाने माने एक्टर हैं इसके अलावा वो कन्नड़ फिल्मों के सफल निर्माता और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। कन्नड़ सिनेमा में उनका शुमार मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में किया जाता है। दर्शन ने 2006 में प्रोडक्शन हाउस थुगुदीपा प्रोडक्शंस की स्थापना की थी. इसका पहला प्रोडक्शन 'जोथे जोथेयाली' था, जिसमें दर्शन एक खास रोल में थे।
ADVERTISEMENT