नाबालिग के अपहरण और हत्या में एक साल बाद अदालत का फैसला, दोषी दो लोगों को उम्रकैद सज़ा

UP Court News: बागपत जिले की एक विशेष अदालत ने छह साल के एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में दो लोगों को बुधवार को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी।

अदालत का फैसला

अदालत का फैसला

20 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 20 2023 7:50 PM)

follow google news

UP Court News: यूपी के बागपत में अब से एक साल पहले 6 साल के बच्चे को किडनैप किया गया। बच्चे का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। बागपत जिले की एक विशेष अदालत ने छह साल के एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में दो लोगों को बुधवार को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी।

6 साल के बच्चे का बेरहमी से कत्ल

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने यहां बताया कि 15 दिसंबर 2022 को खेकड़ा क्षेत्र में छह साल के लड़के शौर्य का उसके रिश्ते के चाचा विनीत ने अपने साथी नीरज की मदद से अपहरण कर किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि शौर्य का शव 20 दिसंबर को एक खेत से बरामद किया गया था तथा वारदात को फिरौती के लिए अंजाम दिया गया था।

दोनों आरोपियों को उम्रकैद

अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति की विशेष अदालत में न्यायाधीश शाज़िया नज़र ज़ैदी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को अपहरण एवं हत्या का दोषी मानते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी और उनपर और 50-50 हजार रुपये का जुर्माने लगाया है। परिजनों ने फैसले पर संतोष जाता है।

(PTI)

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp