दिल्ली में पांच DCP का हुआ ट्रांसफर, कुल 45 IPS अफसर इधर से उधर भेजे गए, दिल्ली पुलिस की PRO को भेजा गया अरुणाचल प्रदेश, कुल 110 अफसरों के हुए Transfer, देखें पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENT

दिल्ली में पांच DCP का हुआ ट्रांसफर, कुल 45 IPS अफसर इधर से उधर भेजे गए, दिल्ली पुलिस की PRO को भेजा गया अरुणाचल प्रदेश, कुल 110 अफसरों के हुए Transfer, देखें पूरी लिस्ट
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

point

कुल 110 अफसर इधर से उधर भेजे गए

point

45 IPS अफसरों का ट्रांसफर

Delhi Police IPS Transfer-Posting List 2024: दिल्ली में 110 अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग हो गए। दिल्ली पुलिस के पांच जिले के डीसीपी DCPs, पीआरओ PRO समेत कुल 45 आईपीएस IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इसको लेकर एक लिस्ट निकाली है। इनमें से बहुत से IPS अफसर दिल्ली से बाहर ट्रांसफर कर दिए गए हैं और बहुत से आईपीएस अफसरों का दिल्ली में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा करीब 33 आईएएस IAS अफसरों के भी ट्रांसफर हुए हैं। ये सभी 45 IPS और 33 IAS अफसर AGMUT कैडर (Arunachal Pradesh-Goa-Mizoram and Union Territory) के अफसर हैं। इसके अलावा UT कैडर के कुल 17 DANICS ( Delhi-Andaman and Nicobar Island Civil Service)और 15 DANIPS (Delhi-Andaman and Nicobar Island Police Service)अधिकारियों के भी ट्रांसफर हुए हैं।

 


इन IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर 

ज्वाइंट सीपी (Joint CP) रही मीनू चौधरी का दिल्ली से मिजोरम, IPS Tusar Taba का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, आईपीएस वीनू बंसल का मिजोरम से दिल्ली, 2004 बैंच के आईपीएस एम एन तिवारी का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली, हिबू टमांग का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, P N Khrimey का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, विजय कुमार का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली, गीता रानी वर्मा का दिल्ली से अंडमान और निकोबार द्वीप, संजय त्यागी का अंडमान और निकोबार द्वीप से दिल्ली, अजय शर्मा का अंडमान और निकोबार द्वीप से गोवा, मोनिका भारद्वाज का अंडमान और निकोबार द्वीप से दिल्ली, गौरव शर्मा का दिल्ली से लद्दाख, शेख जुनैद महमूद का लद्दाख से जम्मू-कश्मीर, मंगेश कश्यप का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, अमित राय का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली, वर्षा शर्मा का अंडमान और निकोबार द्वीप से गोवा, अहमद खान का जम्मू-कश्मीर से मिजोरम, अख्तर रिजवी का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली और राजीव रंजन का अंडमान और निकोबार द्वीप से दिल्ली ट्रांसफर हुआ है।

ADVERTISEMENT

आईपीएस मोहम्मद अली का मिजोरम से दिल्ली, भीष्म सिंह का मिजोरम से दिल्ली, हरेश्वर स्वामी का लक्ष्यद्वीप से दिल्ली, कुमार ज्ञानेश का दिल्ली से दादरा नगर हवेली, आकांक्षा यादव का अरुणाचल से दिल्ली, मंजीत का अंडमान और निकोबार द्वीप से चंडीगढ़, गीतांजलि खंडेलवाल का अंडमान और निकोबार द्वीप से चंडीगढ़, नेहा यादव का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली, विनीत कुमार का मिजोरम से दिल्ली, पीयूष निराकार का दादरा नगर हवेली से लद्दाख, केतन बंसल चंडीगढ़ से दादरा नगर हवेली, सुमीत झा का अरुणाचल से दिल्ली, एश्वर्या शर्मा का अरुणाचल से दिल्ली, बिसमा काजी का दिल्ली से जम्मू-कश्मीर, मृदुल का चंडीगढ़ से अरुणाचल प्रदेश, मनी भूषण सिंह का दादरा नगर हवेली से मिजोरम, शिवम सिद्दार्थ का जम्मू-कश्मीर से मिजोरम, स्वाति सिंह का पौंडीचेरी से अरुणाचल और मनीष का पौंडीचेरी से अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया है। 

दिल्ली के पांच डीसीपी का हुआ ट्रांसफर

दिल्ली के पांच जिलों के डीसीपी (DCP's) का ट्रांसफर दिल्ली से बाहर कर दिया गया। इनमें DCP नार्थ वेस्ट (North-West) जितेंद्र मीणा, डीसीपी नार्थ (North) मनोज कुमार मीणा, एडिशनल सीपी Zone 1 (ट्रैफिक) आर साथिया सुंदरम, डीसीपी (South-East) साउथ ईस्ट राजेश देव, उत्तर पूर्व (North-East)जिला के डीसीपी Joy Tirkey और साउथ वेस्ट ( South-West)के डीसीपी रोहित मीणा का दिल्ली से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है। आईपीएस रोहित मीणा का दिल्ली से मिजोरम, मनोज मीणा और जितेंद्र मीणा का दिल्ली से अंडमान और निकोबार द्वीप, राजेश देव का दिल्ली से अंडमान और निकोबार द्वीप और DCP Joy Tirkey का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया है। यहां तक कि दिल्ली पुलिस की PRO सुमन नलवा का भी ट्रांसफर हो गया है। उन्हें दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜