चाय बनाने से मना किया तो पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, फिर छोटे-छोटे बच्चों को भी काटा डाला, लालू यादव ने यूं दिया घटना को अंजाम

ADVERTISEMENT

चाय बनाने से मना किया तो पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, फिर छोटे-छोटे बच्चों को भी काटा डाला, लालू यादव ने यूं दिया घटना को अंजाम
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

लालू यादव ने किया बीवी, बच्चों का कत्ल

point

चाय बनाने से बीवी ने किया था इनकार

point

पुलिस कर रही है जांच

Bihar, Ara: आपको बिहार के आरा जिले की एक खौफनाक कहानी से रू-ब-रू करवाते हैं। यहां लालू यादव नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी का तेजधार हथियार से सिर धड़ से अलग ही कर दिया। इसके बाद इस वहशी ने अपनी 8 साल की बेटी और 10 महीने के बेटे को भी इसी तरीके से मार डाला। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है।

आरा के भोजपुर इलाके के मिल्की गांव में लालू अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी का नाम सीमा देवी था। उसके दो बच्चे थे। एक का नाम सौम्या, जो 8 साल की थी। दूसरे का नाम दीदवंत कुमार, जो अभी महज 10 महीने का ही था। ये घटना मंगलवार को देर रात हुई। 

पहले अपनी बीवी को मारा फिर दो छोटे-छोटे बच्चों को!

शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी ने अपनी बीवी को चाय बनाने के लिए बोला था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस बात से आरोपी को गुस्सा आ गया। गुस्से में आकर लालू ने पास ही पड़ी खंती (मिट्टी खोदने वाला औजार) उठाई और अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया। उसकी पत्नी का सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर खून फैल गया। बदहवास हालत में लालू अपने बच्चों के पास पहुंचे। उसके सिर पर खून सवार था। उसने पहले उसी खंती से अपनी बेटी और फिर अपने 10 महीने के बच्चे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। 

ADVERTISEMENT

मर्डर के बाद आरोपी ने अपने ससुराल में फोन किया और इस घटना की जानकारी दी। आरोपी के चार बच्चे थे। उसके दोनों बच्चे मणि (7 साल) और दूसरी बेटी सोनाक्षी (3 साल )दो दिन पहले ही अपनी बुआ के यहां चली गई थी, इस वजह से उनकी जान बच गई। 

घटना के बाद आरोपी मौके से ही फरार हो गया। कुछ देर के बाद इस घटना का पता चला। घटना से पूरे गांव और आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मौके से सबूत इकट्ठे किए गए। FSL टीम को बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए। 

ADVERTISEMENT

क्या कहा पुलिस ने?

बाद में पुलिस ने इस मामले में आरोपी लालू को गिरफ्तार कर लिया। एसपी प्रमोद कुमार ने मुताबिक, मंगलवार को अजीमाबाद थाना अंतर्गत मिल्की गांव में सूचना प्राप्त हुई कि गांव के रहने वाले लालू यादव नामक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद खंती से वार करके अपनी पत्नी सहित दो छोटे नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि हत्यारा पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है। मामले की जांच जारी है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜