रूस या उत्‍तर कोरिया पर हुआ हमला तो एक-दूसरे की करेंगे मदद. पुतिन और किम जोंग उन का बड़ा ऐलान

ADVERTISEMENT

रूस या उत्‍तर कोरिया पर हुआ हमला तो एक-दूसरे की करेंगे मदद... पुतिन और किम जोंग उन का बड़ा ऐलान

social share
google news

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल में पहली बार उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। पुतिन कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में पहुंचे तो ना सिर्फ किम जोंग उन बल्कि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। बुधवार को जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्योंगयांग में निकले तो बड़ी तादाद में उत्तर कोरियाई लोग वेलकम पुतिन के नारे लगाते हुए सड़क के दोनों और खड़े दिखे। बच्चे और बड़े सभी हाथों में उत्तर कोरियाई झंडे, फूलों के गुलदस्ते और पुतिन के स्वागत वाले प्लेकार्ड लिए हुए थे। उत्तर कोरिया की राजधानी में किम इल सुंग स्क्वायर पर पुतिन और किम जोंग उन ने स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पुतिन और किम ने साफ किया कि रूस या उत्‍तर कोरिया में से किसी पर तीसरे देश ने हमला किया तो हम एक-दूसरे की मदद करेंगे।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜