लड़के ने प्यार से युवती को बोला- 'आर्मी में अफसर हूं', शादी के बाद पता चली सच्चाई, उजड़ गई जिंदगी

ADVERTISEMENT

लड़के ने प्यार से युवती को बोला- 'आर्मी में अफसर हूं', शादी के बाद पता चली सच्चाई, उजड़ गई जिंदगी
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें झारखंड की एक लड़की ने बन्नादेवी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक, जिसका नाम शहबाज है, उसने हर्षित चौधरी बनकर उसे धोखे में रखा और मंदिर में शादी रचाई। शादी के बाद उसने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो उसे जान से मारने और टुकड़ों में काटने की धमकी दी। इस धोखे का पर्दाफाश तब हुआ, जब गुजरात पुलिस ने शहबाज को वंदे भारत ट्रेन में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और अलीगढ़ लाकर तफ्तीश की।

फर्जी पहचान से मंदिर में शादी कर लड़की को धोखे में रखा

शहबाज, जो अलीगढ़ के सिविल लाइन इलाके के मौलाना आजाद नगर का निवासी है, ने इस धोखे को अंजाम देने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। उसने इलाके की एक बैंक में फर्जी दस्तावेजों के जरिए खाता खोला और मैट्रीमोनियल वेबसाइट shaadi.com पर हर्षित चौधरी के नाम से झारखंड की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। उसने लड़की को विश्वास में लेकर 5 मार्च 2023 को अलीगढ़ के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शहबाज ने खुद को एक मेजर बताया और बन्नादेवी थाना इलाके के लोहिया नगर में किराए के मकान में लड़की को रखा।

विरोध पर जान से मारने की धमकी

लड़की ने एफआईआर में बताया कि उसे शहबाज की असलियत का पता तब चला, जब गुजरात पुलिस ने उसे ट्रेन में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और अलीगढ़ लेकर आई। गुजरात पुलिस ने खुलासा किया कि शहबाज पहले से शादीशुदा है और उसने अलीगढ़, दिल्ली सहित कई अन्य शहरों में दर्जनों लड़कियों को धोखा दिया है। यह जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने बन्नादेवी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने शहबाज पर धोखे से शादी करने, जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने, बलात्कार करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENT

चोरी के आरोप में शहबाज को गिरफ्तार किया

एफआईआर के अनुसार, शहबाज ने हर्षित चौधरी के नाम से फर्जी पहचान बनाई और लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसने न केवल शादी के नाम पर धोखा दिया, बल्कि शादी के बाद लगातार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शहबाज ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी डाला, और जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे मारने और शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी।

शहबाज पर दर्जनों लड़कियों को धोखा देने का आरोप

इस मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें एक ओर फर्जी पहचान के जरिए युवाओं को धोखे में डालने का मुद्दा सामने आया है, तो दूसरी ओर महिलाओं के साथ अत्याचार और जबरन धर्म परिवर्तन जैसी घिनौनी हरकतें भी उजागर हुई हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और शहबाज के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜