कोचिंग में तीन टीचर 2 साल से नाबालिग को जल्दी बुलाते थे और देर से जाने देते, जब इसका राज खुला तो हक्‍के-बक्‍के रह गए सबके सब

ADVERTISEMENT

कोचिंग में तीन टीचर 2 साल से नाबालिग को जल्दी बुलाते थे और देर से जाने देते, जब इसका राज खुला तो हक्‍के-बक्‍के रह गए सबके सब
social share
google news

Mumbai News: दक्षिण मुंबई में कोचिंग संस्थान चलाने वाले तीन भाइयों ने एक नाबालिग लड़की का दो साल तक यौन शोषण किया। आरोपी युवक लड़की को अश्लील तस्वीरें और वीडियो दिखाते थे। वे हमेशा उसे कोचिंग जल्दी आने और देर से जाने के लिए कहते थे। इस दौरान वे उसका यौन शोषण करते थे। जब इससे लड़की की मानसिक स्थिति पर असर पड़ा तो मां ने अपनी बेटी को बाल विकास केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद लड़की ने काउंसलर को पूरी कहानी बताई। काउंसलर ने जब लड़की की मां को सच्चाई बताई और पुलिस में मामला दर्ज कराया तो पूरी घटना का खुलासा हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने एक कोचिंग सेंटर चलाने वाले तीन भाइयों के खिलाफ मुंबई में 15 वर्षीय लड़की का करीब दो साल तक लगातार यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि भाइयों ने उसे कोचिंग जल्दी पहुंचने और देर से जाने के लिए मजबूर किया, जहां उन्होंने उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने पहले दो भाइयों को शनिवार को गिरफ्तार किया और रविवार को तीसरे भाई सत्यराज राजपुरोहित को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

24, 25 और 27 साल के हैं आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यराज अपने माता-पिता के साथ घूमने गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी गौतम, तरुण राजपुरोहित और सत्य राज ने न केवल लड़की का यौन शोषण किया, बल्कि उसे अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी दिखाए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 24, 25 और 27 साल के हैं और दक्षिण मुंबई में रहते हैं। वे कक्षा 7 से 12 तक के छात्रों के लिए कोचिंग क्लास चलाते थे, जिसमें 35-40 लड़कियां भी पढ़ती थीं।

ADVERTISEMENT

काउंसलर ने किया खुलासा

पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की ने 2022 में कोचिंग सेंटर जॉइन किया था। लड़की की मां ने सबसे पहले 2022 के आखिर में उसके व्यवहार में बदलाव देखा और जनवरी 2023 में उसने बाल विकास केंद्र से बात की और अपनी बेटी का एडमिशन कराया। इस पूरे प्रकरण में कुछ समय बाद लड़की ने अपने काउंसलर को पूरी घटना के बारे में बताया। काउंसलर ने लड़की की मां को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बात की और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित लड़की और उसकी मां के बयान के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी करीब 2022 से उसका यौन शोषण कर रहे थे।

पुलिस अन्य छात्राओं से भी बात कर रही है

फिलहाल पुलिस इस मामले में कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली अन्य लड़कियों से भी बात कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन शिक्षकों ने उनके साथ भी ऐसा कुछ करने की कोशिश की है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜