Shams Ki Zubani: क़ातिल को पकड़ने के लिए COBRA का हुआ DNA टेस्ट, Murder के एक बेहद अजीब तरीक़े की कहानी

ADVERTISEMENT

Shams Ki Zubani: क़ातिल को पकड़ने के लिए COBRA का हुआ DNA टेस्ट, Murder के एक बेहद अजीब तरीक़े की क...
social share
google news

Shams Ki Zubani: क्राइम की यह कहानी केरल की है। केरल के अंचल में एक सीधा सीधा परिवार रहता है। इसी परिवार में उत्तर नाम की बेटी भी थी। 25 साल की उत्तरा की शादी के लिए परिजनों ने मैट्रीमोनियल साइट पर इश्तेहार दिया। इसी साइट के जरिए परिजनों को सूरज नाम का एक लड़का मिलता है जो बैंक में नौकरी करता था।

Shams Ki Zubani: यूं को सूरज आर्थिक रुप से थोड़ा कमजोर था लेकिन उसकी नौकरी ठीक ठाक थी। लिहाजा 2019 में दोनों की शादी हो जाती है। साल भर बाद दोनों के एक बेटा भी पैदा होता है। शादी के साल भर बाद अचानक सूरज पत्नी से दूरी बनाने लगता है। उत्तर के परिजनों ने सूरज को खूब दहेज दिया था कार और सोने के जेवर भी दिए थे। लेकिन सूरज दहेज से खुश नही था। परिजनों ने उत्तरा की पॉलिसी भी करवा रखी थी।

उत्तरा का पति लालची किस्म का था। उत्तरा की दौलत पर उसकी निगाह थी। अब वो चाहता था कि किसी तरह उत्तरा को रास्ते से हटा कर उसकी पॉलिसी और पार्पर्टी पर कब्जा कर ले। बेटा उसके पास ही है वो जब चाहेगा किसी और से शादी कर लेगा। दरअसल उत्तरा को एक बीमारी थी वो जल्दी किसी बात को याद नही कर पाती थी। घरवाले उसके इलाज के लिए सूरज को 8000 रुपए अलगा से देते थे। लेकिन पति के मन में लालच था और वो उत्तरा को रास्ते से हटा देना चाहता था। इस काम के लिए वो इंटरनेट पर नए नए तरीके सर्च करने लगा।

ADVERTISEMENT

अभी वो तलाश में ही जुटा था कि उसके मन में आईडिया आया। आईडिया सांप का। जी हां केरल में जहरीले सांप से अक्सर बहुत सारे लोग मरते हैं। सूरज भी उत्तरा को मारने के लिए सांप की रिसर्च करने लगा। पता चला कि कोबरा का जहर सबसे खतरनाक होता है। जाहिर है कि भारत में सांप पालना अवैध है। अब सूरज को सांप की जरुरत थी लिहाजा उसने सपेरे से संपर्क किया और कहा कि उसे जहरीला सांप चाहिए। मार्च 2020 में सुरेश नाम के सपेरे ने सूरज को एक सांप दे दिया वो भी 10 हजार रुपए में।

सूरज चुपचाप सांप लेकर घर आ गया और सांप को घर के ऊपरी कमरे में छोड़ दिया। सूरज ने बीवी से कहा कि ऊपरी कमरे में मेरा मोबाइल रह गया है जाओ ले आओ। जिसके बाद उत्तरा जैसे ही ऊपरी कमरे में पहुंची और जोर से चिल्लाई। जिसके बाद सूरज ने सांप को पिजरे में डालकर घर के बाहर फेंक दिया। इस बार उत्तरा को सांप ने नही काटा लिहाजा सूरज दोबारा रात में सांप उठा लाया और उत्तरा के कमरे में छोड़ दिया।

ADVERTISEMENT

इस बार सांप ने उत्तरा को काट लिया। जिसके बाद उत्तरा की बुरी हालत हो गई। उत्तरा को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी जान बच गई। जिसके बाद उत्तरा मायके चली जाती है। वहां मायके वाले उसकी देखभाल करने लगते हैं। इस बार घरवालों को कोई शक नही हुआ था। सूरज की पहली साजिश नाकाम हो चुकी थी और फिर दोबारा वो सपेरे सुरेश के पास जाता है और इस बार बेहद जहरीला कोबरा लेकर आता है।

ADVERTISEMENT

Shams Ki Zubani: कोबरा सांप को प्लास्टिक के जार में रख देता है और सांप को लेकर 7 मई 2020 सुसराल चला जाता है। एक बार उत्तर बच चुकी थी लेकिन इस बार सूरज उत्तरा को किसी भी कीमत पर सांप से कटवा देना चाहता था। रात में सूरज बीवी के पास सोया था और सांप को उत्तरा के पास छोड़ दिया। हैरानी की बात ये है कि कोबरा उत्तरा को काट नहीं रहा था और बार बार सांप इधर उधर भागने लगा। जिसके बाद सूरज ने कोबरा को गर्दन से पकड़ लिया और सांप का मुंह उत्तरा की कलाई के पास ले गया।

गर्दन जकड़ने से सांप को गुस्सा आ गया और सांप ने उत्तरा की कलाई में काट लिया। यहां एक बात और गौर करने लायक है कि सोने से पहले सूरज ने उत्तरा के जूस में बेहोशी की दवा मिला दी थी। अब उत्तरा को सांप काट चुका था। सुबह हो गई लेकिन उत्तरा सोकर उठ नही रही थी। उत्तरा को उटाने के लिए मां जब कमरे में गई तो शोर मचाया कि उत्तरा की हालत खराब है। आनन फानन में परिजन उत्तरा को अस्पताल ले गए और उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Shams Ki Zubani: मामला अजीबो गरीब था मौत सांप के काटने से हुई थी लिहाजा अस्पताल प्रशासन ने पुलिस बुला ली। लाश का पोस्टमॉर्टम हुआ। तब खुलासा हुआ कि उत्तरा की मौत सांप के जहर से मौत हुई। रिपोर्ट में एक तरह की बेहोशी की दवा के सिंप्टम्स भी मिले। यही वजह पुलिस को भी हैरान कर रही थी। जांच के दौरान सांप की तलाश शुरु हुई।

घर के पास ही मरा हुआ कोबरा मिला जिसे सूरज ने मार डाला था। कोबरा के शव को भी जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस को उत्तरा के पति सूरज पर शक था लिहाजा पुलिस ने जांच के दौरान सुरेश का नंबर खंगालना शुरु किया। उसका कंप्यूटर सर्च किया गया। जांच में पुलिस को सांप के बारे में सर्च की गई हिस्ट्री और जहरीले सांप से जुड़े वीडियो मिले।

पुलिस का शक पुख्ता हो गया। सूरज से सख्ती से पूछताछ हुई लेकिन वो झूठ बोलता रहा। शक पुख्ता थे लेकिन सूरज के खिलाफ सबूत जमा करने थे लिहाजा डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने कोबरा के डीएनए कराने का फैसला लिया। जांच में पता चला कि इसी कोबरा के जहर से उत्तरा की मौत हुई है। अब सपेरे सुरेश ने भी पूछताछ में कबूल लिया कि सूरज ने ही यह कोबरा 15 हजार में खरीदा गया था।    

Shams Ki Zubani: जांच को और भी पुख्ता करने के लिए पुलिस ने बाकायदा एक्सपर्ट की निगरानी में उस बेड पर डमी ट्रायल किया जहां उत्तरा की मौत हुई थी। बेड पर एक डमी बॉडी को लिटाया गया और कोबरा सांप छोड़ा गया। डमी को कोबरा काट नहीं रहा था बल्कि इधर उधर भाग रहा था। जिसके बाद सपेरे ने सांप की गर्दन पकड़ ली और सांप को गुस्सा दिलाया तो कोबरा ने डमी पर जोरदार डंक मार दिया।

एक्सपर्ट ने खुलासा किया कि जब तक कोबरा को गुस्सा को नही आता वो किसी को नहीं डसता है। कोबरा रात में शांत रहता है यानि रात में लेजी हो जाता है। इस केस में घर के कमरे में कोबरा के दाखिल होने का कोई रास्ता ही नहीं था। खिड़की के रास्ते दाखिल नहीं होता है यानि साबित हो गया कि उत्तरा के कमरे में कोबरा आया नहीं बल्कि सांप को लाया गया था।

कत्ल के इस केस में कोर्ट में 1000 पन्ने के चार्जशीट दाखिल की गई। सांप की जांच के हर पहलू की रिपोर्ट, डीएनए रिपोर्ट, कोबरा के बिहेवियर की रिपोर्ट सबका ब्योरा पेश किया गया। सुरेश नाम के सपेरे की गवाही हुई। कमंप्यूटर के रिकार्ड और मोबाइल नंबरों का ब्योरा पेश किया गया।

पुलिस ने अदालत में साबित किया कि उत्तरा का कत्ल उसके पति ने जहरीले कोबरा से कटवा कर किया। अदालत नें सितंबर 2022 में ऐतेहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि पत्नी को दो बार सांप से कटवाना बेहद संगीन जुर्म है यह वहशियाना हरकत है। लिहाजा इदालत ने सूरज को दो उम्रकैद और 5 लाख का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।    

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜