योगी सरकार करेगी पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती, 60,244 पदों पर होगी भर्ती, 27 दिसम्बर से करें आवेदन

ADVERTISEMENT

योगी सरकार करेगी पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती, 60,244 पदों पर होगी भर्ती, 27 दिसम्बर से करें आवेदन
पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती
social share
google news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती की शुरुआत हो रही है। इस बंपर भर्ती के दौरान यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी है। सरकार की जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक 27 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरु होगा।

अब तक की सबसे बड़ी भर्ती 

16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। बहुप्रतीक्षित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। जिसमें आपको सभी जानकारियां मिलेंगी। पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत पद महिला आरक्षियों के लिए रिजर्व होंगे। आवेदन करने का शुल्क 400 रुपए होगा।

योगी सरकार करेगी पुलिस भर्ती

आपको बता दें कि योगी सरकार बनने के बाद ये बड़ी भर्ती प्रक्रिया है। इससे पहले 2017 से अब तक एक लाख 60 हजार पुलिस भर्तिया की जा चुकी हैं। भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों का न्यूनतम कद 168 सेंटीमीटर तथा महिलाओं का न्यूनतम कद 152 सेंटीमीटर निर्धारित है। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों का न्यूनतम कद 160 सेमी तथा महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम कद 147 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜