बरेली में दहेज ना मिलने से नाराज पति ने काट ली पत्नी की नाक, झगड़े में पति ने दांतो से काट ली नाक, केस दर्ज

ADVERTISEMENT

बरेली में दहेज ना मिलने से नाराज पति ने काट ली पत्नी की नाक, झगड़े में पति ने दांतो से काट ली नाक, ...
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

UP Crime News: बरेली शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र में दहेज न मिलने से नाराज पति ने पत्नी की नाक काट ली। घटना के बाद आरोपी घर से भाग गया। पत्नी ने मामले में ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बुधवार को बताया कि अजमी नामक महिला ने अपने पति नाजिम समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ केस किया है।

झगड़े में पति ने दांतो से काट ली नाक

 पुलिस अफसरों के मुताबिक अजमी नामक महिला ने साबिर, रिहान, रुखसार, माजिद हुसैन और सईद अहमद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, महेशपुर निवासी अजमी (22) ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका पांच माह का एक बेटा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर परेशान करने लगे।

बरेली में दहेज ना मिलने से नाराज था पति 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर परेशान करने लगे और विरोध करने पर पति ने कई बार मारपीट कर घर से निकाला लेकिन पंचायत के चलते हर बार समझौता हो गया। इसके बाद भी आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। अजमी का आरोप है कि 15 दिसंबर को ससुराल वालों ने उसे पीटा और पति नाजिम ने गुस्से में अपने दांतो से उसकी नाक काट ली, जिससे वह जख्मी हो गई।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜