दिल्ली के फर्शबाजार में बैग में मिली 23 साल की लड़की की लाश, शक के दायरे में लड़की का मंगेतर फ़रार

ADVERTISEMENT

दिल्ली के फर्शबाजार में बैग में मिली 23 साल की लड़की की लाश, शक के दायरे में लड़की का मंगेतर फ़रार
Photo
social share
google news

Delhi Crime News: - दिल्ली के फर्श बाज़ार इलाके के घर से बैग में लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लड़की की पहचान शमा (23) के तौर पर हुई है। लड़की की हत्या करने के बाद लाश को बैग में छुपाया गया और ठिकाने लगा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक़ लड़की की हत्या करने का आरोप मंगेतर पर है। आरोपी मंगेतर मौक़े से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अफ़सरों के मुताबिक़ दोपहर करीब साढ़े 4 बजे पुलिस को लावारिस बैग मिलने की जानकारी मिली। युवती की हत्याचुन्नी से गला दबाकर की गई है।

दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि

ADVERTISEMENT

शाम 16:44 बजे गली नंबर के पास एक कमरे में एक संदिग्ध बैग के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। 10 विश्वास नगर. कॉल मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की गई और बैग खोलने पर महिला का गला घोंटा हुआ शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान बाद में एनएसए कॉलोनी निवासी "एस" के रूप में हुई, उम्र 23 वर्ष।

पुलिस अफ़सरों ने बताया कि हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। अब तक की जांच में संदिग्ध के बारे में पुख्ता सुराग सामने आए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। आगे की जांच चल रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜